Bharti Baby Face: गोला ने रिवील कर दिया छोटा भाई का चेहरा, भारती सिंह के दोनों बेटों की बलाईयां ले रहे लोग
Bharti Singh Baby Face Revealed: कॉमेडियन भारती सिंह जब से मां बनी हैं तभी से उनके दूसरे बच्चे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं। भारती लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने व्लॉग्स के साथ फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं और अपनी डिलिवरी से लेकर न्यू बॉर्न बेबी के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

इस सभी व्लॉग्स में भारती ने अपने दूसरे बेटे का चेहरा छुपाया हुआ है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर हर्ष और लक्ष्य के साथ खेलते हुए भारती के दूसरे बेटे का चेहरा रिवील हो चुका है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो गई है। इस तस्वीर में हर्ष और गोला नवजात को निहारत और लाड़ लड़ाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर से साफ है कि भारती का दूसरा बेटा भी लक्ष्य की ही तरह काफी क्यूट है।
भारती पल पल अपने फैंस का प्यार के लिए शुक्रिया अदा करती आई हैं। साथ ही उन्होंने सभी से प्रॉमिस किया था कि वो बहुत जल्द परिवार की मर्जी से अपने बेटे के चेहरा रिलीव करेंगी लेकिन शायद किसी चूक के कारण ये तस्वीर लीक हो गई है।
इससे पहले भारती सिंह ने एक और वीडियो रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे अचानक उनका वॉटर बैग फट गया और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचना पड़ा। भारती ने बताया कि वो इस दौरान काफी डर गई थीं।
भारती ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने अपने नवजात बच्चे को पहली बार वो भी दो दिन बाद अपनी बाहों में उठाया। अपने बच्चे को अपने हाथ में देख भारती खुशी और इमोशन की वजह से वह रो पड़ती हैं। बच्चे के जन्म के बाद उसे कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए अलग ले जाया गया था। जब अस्पताल की टीम बच्चे को आखिरकार उनके पास लेकर आई, तो भारती अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं।


Click it and Unblock the Notifications











