कपिल शर्मा के बेटे को लेकर भारती सिंह ने की भविष्यवाणी, बोलीं 'पिता की तरह करेगा फ्लर्ट'
कुछ समय से लगातार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को लेकर कुछ खबरें चल रहीं हैं और हाल ही में उनके घर में एक बेटे ने जन्म लिया है। इस बात को लेकर कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। अब एक और खबर चर्चा में चल रही है वो ये है कि कपिल शर्मा की दोस्त और मशहूर कॉमेडियन भारती ने एक बात कही है। भारती ने ये बात कपिल के बेटे के लिए कही है और उन्होने भविष्य बताया है।
दरअसल भारती सिंह ने कहा है कि कपिल का बेटा बड़ा होकर अपने पिता की तरह फ्लर्ट करेगा। इस दौरान भारती सिंह टेलीचक्कर से बात कर रहीं थीं। उन्होने कहा कि.. 'बेबी वेलेंटाइन्स डे वाले महीने में हुआ है।

इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि ये भी अपने पिता की तरह से फ्लर्ट करेगा। जैसा कि कपिल शो के दौरान एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते हैं वैसे ही बेटा करेगा।'
जैसे ही उनका ये बयान सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा के घर 1 फरवरी को बेटे ने जन्म लिया था और इससे पहले वो एक बेटी के पिता थे।
भारती सिंह की बात करें तो कुछ समय पहले ड्रग्स मामले में उनका नाम सामने आया था और उनसे पूछताछ भी हुई थी। कपिल शर्मा की बात करें तो उनका शो कुछ समय के लिए ऑफ-एयर जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications