..................... Bharti Singh Reveals Bigg Boss 17 Winner Name Bharti Singh video viral unveils bigg boss 17 winner before grand finale - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17 Winner: भारती सिंह ने फेरा सलमान खान के शो पर पानी, ग्रैंड फिनाले से पहले कर दिया विनर का ऐलान

Bharti Singh

Bharti Singh Reveals Bigg Boss 17 Winner: जिस दिन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वह घड़ी आ गई है। तीन महीने बाद टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के विजेता का ऐलान हो जाएगा। ग्रैंड फिनाले से पहले विनर को लेकर दो लोगों ने खुलासा किया है।

जैसा कि आप जानते हैं कि आज यानी 28 जनवरी 2024 को 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले है। ट्रॉफी के करीब मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अरुण कुमार माशेट्टी हैं, लेकिन जीतेगा कौन ये तो ग्रैंड फिनाले के आखिर में ही पता चलेगा। हालांकि, इससे पहले भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने विनर के नाम से पर्दा उठा दिया है।

अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर भारती सिंह ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करती हुई नजर आएंगी। शो में जाने से पहले भारती ने विनर को लेकर बात की। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि विनर कौन बनेगा तो भारती ने पहले बताने से मना कर दिया। दोबारा पूछने पर कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बिग बॉस 17 का विनर बनेगा मेरा ससुर।

बाद में भारती सिंह ने कहा कि वह एंडमोल की सीईओ नहीं हैं, जो उन्हें पता हो कि विनर कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि जिसे ज्यादा वोट मिलेगा, वो जीतेगा। जनता बहुत होशियार है। अच्छे बंदे को ही वोट दिया होगा।

भले ही विनर के सवाल को भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में टाल दिया, लेकिन कृष्णा अभिषेक विनर पर खुलासा करने से खुद को रोक नहीं पाये। कृष्णा ने कहा कि उन्हें लगता है कि मुनव्वर फारूकी विजेता बनेगा, क्योंकि उसे काफी वोट मिल रहा है। जब पैपराजी ने पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि टॉप 2 में कौन होगा तो कृष्णा ने बिना देर किए अंकिता और मुनव्वर का नाम लिया।

बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में अंकिता, मुनव्वर और अभिषेक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मिनट-मिनट में बाजी पलटती दिख रही है। किसके सिर इस सीजन का ताज सजेगा, इसका ऐलान तो खुद सल्लू मियां ही करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X