डिलीवरी के 18 दिन बाद काम पर लौंटी भारती सिंह, बोलीं- 'हर्ष की वजह से नहीं हुई बेटी लेकिन तीसरी बार जरूर...'
Bharti Singh on Baby Girl: कॉमेडियन भारती सिंह ने बच्चे के जन्म के सिर्फ 18 दिन बाद ही दोबारा काम शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्हें मुंबई में टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर देखा गया। सेट से सामने आए वीडियो में भारती पैपराजी को मिठाइयां बांटती हुई और उनसे हंसते-मुस्कुराते बातचीत करती नजर आईं।

19 दिसंबर को बच्चे को जन्म देने के बाद भी भारती सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बनी हुई हैं। 24 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। इसके बाद से भारती अपने यूट्यूब चैनल पर रोजाना व्लॉग शेयर कर रही हैं, जिनमें वह मां बनने के बाद के एक्सपीरिएंस और इमोशनल पलों के बारे में खुलकर बात करती हैं।
'लड़की ना होना हर्ष का कसूर'
एक वीडियो में मिठाई बांटते हुए भारती कहती हैं कि अगर लड़की नहीं हुई तो इसमें मैं क्या करूं, ये हर्ष का कसूर है। एक शख्स ने पूछा कि हर्ष का कसूर कैसे है तो इस पर भारती कहती हैं कि लड़की और लड़का होना आदमी पर निर्भर होता है। आगे भारती कहती हैं कि अगली बार लड़की होगी।
भारती पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर कहती हैं कि मैंने आप सबको निराश किया है क्योंकि लड़की नहीं हुई लेकिन हर्ष ने कहा है कि आगे भी सावन आएगा।
अस्पताल पहुंचने की खबरों पर दी थी सफाई
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' की शूटिंग के दौरान भारती की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। बाद में भारती ने इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने साफ किया कि यह घटना उनके मुंबई स्थित घर पर हुई थी।
घर पर फटा था वॉटर बैग
भारती ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उनके घर पर ही वॉटर बैग फटा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने डॉक्टर से कॉन्टैक्ट किया। डॉक्टर की सलाह पर भारती अपने पति हर्ष, परिवार के सदस्यों और बेटे लक्ष्य- जिसे प्यार से 'गोला' कहा जाता है उसके साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।
भारती-हर्ष की शादी और फैमिली लाइफ
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं
बता दें कि भारती और हर्ष पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। उन्होंने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया था। अब एक बार फिर माता-पिता बनने के बाद भारती अपने नए सफर को पूरे जोश और पॉजिटिविटी के साथ जी रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











