12 दिन के बेटे से दूर भारती सिंह ने की शूटिंग पर वापसी - दूसरा बच्चा भी चाहिए, देखिए VIDEO

लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने के बाद फिर से काम पर वापसी कर ली है। कुछ दिन पहले ही भारती सिंह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। केवल 15 दिन के भीतर ही भारती सिंह ने फिर शूटिंग पर जाकर अपना काम बिना ब्रेक के शुरू कर दिया है। भारती सिंह के इस कदम की सराहना हो रही है।

जहां पर कई एक्ट्रेस मां बनने के बाद काम से दूरी बना लेती हैं। वहीं भारती सिंह ने फैसला किया है कि वह काम और बेबी दोनों की देखभाल के लिए अपना पूरा समय देंगी। 3 अप्रैल को भारती और हर्ष बेबी बाॅय के माता-पिता बने हैं। भारती सिंह ने काम पर लौटने के दौरान कैमरे के सामने पोज दिया।

Bharti Singh,

वह थोड़ी थक हुईं भारती के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही थी। भारती का एक वीडियो भी सामने आया है जहां वो कह रही हैं कि बेबी 12 दिन का है लेकिन काम काम है। मैंने काम शुरू किया। फिनाले के लिए भी वापस आना है। खतरा खतरा भी चालू हो रहा है। भारती ने पैपराजी से यह भी कहा कि वह जल्द सभी को मिठाई खिलाये।

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भारती सिंह के हिम्मत की तारीफ कर रहे है। साथ ही कई यूजर्स ने सलाह दी है कि उन्हें अभी आराम करना चाहिए। गौरतलब है कि भारती ने हाल ही में अपने बेटे को लेकर कहा है कि मेरा बेटा अभी छोटा है। उसे पता नहीं कि कौन उसके माता-पिता हैं। वो दूध पीकर सो जाता है। मैं जल्दी काम खत्म करके बेटे के पास वापस जाना चाहती हूं।

वह कहती हैं कि मां बनने के बाद जीवन बदल गया है। मेरा मन करता है कि एक और हो जाए। आपको बता दें कि भारती सिंह टीवी की कॅामेडियन से लोकप्रिय होस्ट बन गई हैं। हर एपिसोड के पीछे भारती सिंह 2 से 3 लाख की कमाई करती हैं।

यह वीडियो विरल भयानी ने अपलोड किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X