द कपिल शर्मा शो से बाहर होने वाली खबरों पर भारती सिंह ने दिया जवाब, शेयर किया ये पोस्ट

कॉमेडियन भारती सिंह बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। भारती सिंह ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टेलीविजन शो 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर किए जाने की अटकलों पर विराम लगाया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ भारती ने शो के सेट से एक अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में भारती सिंह ने रेड कलर की सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। भारती ने हेवी जूलरी पहनी है। भारती की यह फोटो इंस्टाग्राम पर खूब ट्रेंड कर रही है। उनके फैन्स फोटो पर रिएक्शन के साथ खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

Bharti Singh

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'लाल रंग को दो दिलों के मिलने का रंग माना जाता है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार और रविवार रात साढे नौ बजे।' द कपिल शर्मा शो के सेट से फोटो शेयर कर भारती सिंह ने शो से उन्हें बाहर किए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थी कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए जाने के बाद भारती सिंह ने द कपिल शर्मा शो को अलविदा बोल दिया है। लेकिन ऐसी खबरों से पर्दा हटा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शो में वापसी की खबर देकर अपने फैन्स को सरप्राइज दिया है।

इससे पहले साथी कलाकार कृष्णा अभिषेक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था कि किसी भी हाल में कपिल शर्मा और वे हमेशा भारती सिंह के साथ रहेंगे। कृष्णा का यह भी कहना था कि वे हर हाल में भारती सिंह को सपोर्ट करेंगे। उनका कहना था कि कपिल और वे हमेशा से भारती के साथ हैं और उन्हें काम पर लौटना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X