अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं भारती सिंह, दिखाई पथरी की फोटो बयां किया दर्द...

Bharti Singh

Bharti Singh reached home after being discharged from the hospital: कॉमेडी क्वीन कहलाई जाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। भारती सिंह जब भी पब्लिक एरिया में नजर आती हैं हंसी ठहाकों का माहौल बना देती हैं, लेकिन इन दिनों भारती सिंह दर्द से गुजर रही हैं। दरअसल भारती कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं। उनके पित्ताशय में पथरी थी जिसकी वजह से उन्हें बेहद दर्द झेलना पड़ रहा था। उन्होंने जल्दी ही डांस दीवाने 4 की शूटिंग खत्म की और अपनी सर्जरी करवाई।

सर्जरी से पहले हो गई थी ये हालत
सर्जरी से पहले भारती सिंह काफी रोईं और परेशान हुईं। वह पहले तो सर्जरी से डरी हुई थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हंसती मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही वह बताती हैं कि उनकी माता और सास ससुर को पता नहीं है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल रही है।

घर लेकर आया गोला
अपने पिछले व्लॉग में भारती सिंह ने बताया था कि गोला को अस्पताल नहीं ला सकते वह बच्चा है, उसे याद करके भारती काफी रोती थीं, लेकिन जैसे ही भारती को डिस्चार्ज मिला वह सबसे पहले गोला से मिलीं। वहीं गोला भी मां भारती को हाथ पकड़ कर घर लेकर आता है। इस समय भारती अपने बेटे क साथ समय बिता रही हैं और अपनी हेल्थ का ख्याल रख रही हैं।

भारती सिंह ने घर पहुंचते ही व्लॉग बनाया है और इस व्लॉग में वह स्टोन दिखाती नजर आती हैं जो सर्जरी के दौरान उनके गॉलब्लेडर से निकाला गया था। इस वीडियो में भारती सिंह स्टोन को भला बुरा भी सुनाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही भारती फैन्स को यह भी बताती हैं कि वह अपने ठीक हैं, वे जल्द ही अपने पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरे करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X