..................... Bharti Singh pregnant with Triplets actress reveals the truth days before delivery date - Hindi Filmibeat

जुड़वा नहीं तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली है भारती सिंह? डिलिवरी से कुछ दिन पहले बताई अपनी हालत

Bharti Singh Triplets: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत खुश हैं। वह आठवें महीने में हैं और जल्द ही उनके घर नया मेहमान आने वाला है। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने हॉस्पिटल का बैग भी पैक कर लिया है, क्योंकि उन्हें कभी भी डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर ये खबरें फैलने लगीं कि भारती इस बार जुड़वा या फिर तीन बच्चे (ट्रिप्लेट्स) होने वाली हैं।

फोटोशूट से फैली अफवाह

कुछ दिन पहले भारती ने नीले रंग की ड्रेस में एक मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। उनकी तस्वीरें देखते ही कई लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उनका पेट देखकर तो लगता है कि दो बच्चे हैं।

हर्ष का मजाक और भारती का शानदार जवाब

व्लॉग में जब भारती इस बारे में बात कर रही थीं, तभी उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने मजाक करते हुए तीन उंगलियां दिखाईं और बोले- "ट्रिप्लेट्स होने वाले हैं।" हर्ष की बात सुनकर भारती ने तुरंत मजेदार अंदाज़ में कहा- "हां, मैं कोई भेड़ हूं क्या...?" उनका ये जवाब सुनकर हर्ष भी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

बेटी की उम्मीद और 'काजू' नाम

भारती ने बताया कि उन्हें इस बार बेटी की उम्मीद है। वहीं उनका बेटा गोला (लक्ष्य) तो अपने होने वाले भाई या बहन का नाम भी रख चुका है। वह नए बेबी को पहले से ही 'काजू' बुला रहा है। फैंस अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि भारती और हर्ष कब अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी सबके साथ शेयर करेंगे।

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X