भारती सिंह की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई टेंशन! डिलीवरी से पहले हुई ये बीमारी, डॉक्टर ने जमकर लताड़ा

Bharti Singh pregnancy update

Bharti Singh pregnancy update: कॉमेडियन और यूट्यूबर भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं, लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि अब उन्हें परेशान हो रही है। उन्हें एक दिक्कत हो गई है जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टर ने भी फटकार लगाई है।

दरअसल, भारती को बढ़ी हुई शुगर लेवल ने चिंता में डाल दिया है। अपने नए व्लॉग में भारती ने खुलकर बताया कि उनकी शुगर बिना मीठा खाए भी बढ़ रही है, जो उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो अब क्या करें कि सबकुछ ठीक हो जाए।

शुगर लेवल हो रहा हाई

भारती ने व्लॉग में कहा कि 'मैं कुछ भी मीठा नहीं खाती। सिर्फ सुबह एक कप चाय पीती हूं। उसके बाद भी मेरी शुगर हाई निकल रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है। हर्ष भी यहां नहीं है, वो दुबई गया हुआ है। उसके बिना मैं बहुत अकेला महसूस कर रही हूं। रोने जैसा मन हो रहा है।'

डॉक्टर की डांट और बच्चे को लेकर चिंता

भारती ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें थोड़ी सख्ती से समझाया है कि शुगर कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा- 'मैं अपनी डायट का पूरा ध्यान रख रही हूं। मैं गेहूं भी नहीं खा रही, सिर्फ मिलेट खा रही हूं। लेकिन फिर भी शुगर बढ़ रही है। मुझे सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि कहीं इसका असर मेरे बेबी पर न पड़े। इसलिए मैं सच में टेंशन में हूं।'

दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी

भारती पहले से एक बेटे की मां हैं, जिसे सब प्यार से गोला कहते हैं। कुछ समय पहले वे अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड गई थीं और वहीं उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी थी।

प्रेग्नेंसी में भी काम जारी

प्रेग्नेंट होने के बावजूद भारती अपना काम भी संभाल रही हैं। उन्होंने लाफ्टर शेफ शो की शूटिंग शुरू कर दी है। पिछली बार भी बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही वे काम पर लौट आई थीं। भारती का कहना है कि काम करना उन्हें खुश और एक्टिव रखता है।

More from Filmibeat

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X