Bollywood Parenting: बच्चों को चीनी चखाती तक नहीं हैं भारती, हेल्थ और टेस्ट के लिए खिलाती है ये सस्ती सी चीज

Bharti Singh Parenting Tip: कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। भारती सिंह काम के साथ अपने बच्चों को भी खउद ही मैनेज करती हैं। भारती बताती है कि उन्होंने बच्चों को कभी किसी नैनी या हाउसहेल्प के भरोसे नहीं छोड़ा है। इसके साथ ही आज के समय में वर्किंग मांओं के लिए भी भारती से कई सारे पेरेंटिंग टिप्स शेयर किए हैं।

Bharti Singh Parenting Tip

बॉलीवुड सेलेब्स के पेरेंटिंग टिप्स

कामकाज और वर्किंग पेरेंट्स की लाइफ में आज का सबसे बड़ा चैलेंज है बच्चों की परवरिश। ऐसे में कई बार सेलेब्स अपने अपने एक्सपीरियंस और टिप्स शेयर करते रहते हैं जो कि दूसरे पेरेट्स की पेरेंटिंग जर्नी के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। बच्चों की परवरिश में भारती सिंह का सबसे ज्यादा फोकस उनके खाने और डाइट पर रहता है।

गांव के बच्चे की तरह की परवरिश

फास्ट फूड के जमाने में भारती ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने बच्चे की परवरिश एक दम गांव के बच्चे की तरह की है। जैसे की सभी जानते हैं कि चीनी आपको शरीर के अंदर किसी स्लो प्वाइजन की तरह काम करती है ऐसे में डॉक्टर्स भी बच्चों को चीनी ना खिलाने के लिए कहते हैं। भारती सिंह ने एकदम ऐसा ही किया है।

ना नैनी ना हाउसहेल्प

भारती ने बताया, "मैं अपने बच्चे को नैनी के या हाउसहेल्प के सहारे बिल्कुल भी नहीं छोड़ती। मैं गांव वाली ही मां हूं। मैंने आज तक बच्चों को स्मूदी, या कुछ ऐसा नहीं खिलाया। अब जाके उसमे कोई मीठा चेक किया होगा। वरना दो सवा दो साल का अभी हुआ है, वो खजूर और गुड़ (जैगरी पाउडर) पर था।"

चॉकलेट तो पता तक नहीं

भारती आगे कहती हैं, "उसको चॉकलेट अभी तक नहीं पता। उसको चॉकलेट हमने बताया है ड्राय फ्रूट। वो जब भी चॉकलेट मांगता है हम उसको खजूर देते हैं, किशमिश देते हैं। बादाम देते हैं। उसको चॉकलेट नहीं पता। उसको पता है चॉकलेट यहीं होते हैं। क्योंकि मुझे पता है उसने आगे चलके तो ये सब खाना ही है। जितना मैं कंट्रोल कर सकती हूं जितना मैं क्लीन रखूं.. उसने बर्गर नहीं खाया उसने ब्रेड नहीं खाई अभी तक। वो पूरा गांव का बच्चा है दाल चावल खाता है।"

पुराना है भारती सिंह का वीडियो

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये भारती का पुराना वीडियो है तब वो सिर्फ एक बेटे की मां थीं। अब भारती दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। हाल ही में भारती ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया है। उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम यशवीर रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X