..................... Bharti Singh- सिर्फ हंसाती नहीं बल्कि राइफल भी चलाती हैं भारती सिंह, नेशनल लेवल पर.. Bharti Singh not only makes you laugh but also shoots a rifle, trained for national level - Hindi Filmibeat

Bharti Singh- सिर्फ हंसाती नहीं बल्कि राइफल भी चलाती हैं भारती सिंह, नेशनल लेवल पर..

bharti singh

देश में किसी महिला कॉमेडियन की अगर बात होती है तो पहला नाम भारती सिंह का ही सामने आता है। उन्होने कई टीवी शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाया है और कई किरदार निभाए हैं।

आज भी उनके कुछ किरदार लोगों के दिलों पर राज करते हैँ। इस वक्त भारती सिंह को लेकर जो बात सामने आई है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि कॉमेडी के अलावा भी भारती सिंह का एक हुनर है जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा।

दरअसल वो एक अच्छी शूटर हैं और राइफल के साथ धमाका करती हैं। अब उनकी एक तस्वीर शूटिंग करते हुए सामने आ रही है। पता चला है कि भारती सिंह लगभग 15 साल बाद राइफल शूटिंग में लौटीं हैं। जैसे ही उन्होने शूटिंग रेंज में एंट्री ली तो बोलीं कि,

"मुझे यकीन नहीं है कि मैं ऐसा कर पाऊंगी या नहीं क्योंकि अब मेरा एक बेटा भी है। लेकिन आज, मैंने यहां आने और यह देखने का फैसला किया कि क्या मैं वापस आ सकती हूं या नहीं।" इतने लंबे समय के बाद शूटिंग करने जा रहा हूं।"

रेंज में प्रवेश करने के बाद, भारती राइफल और लक्ष्यों को देखकर पुरानी यादों में खो गईं। गौरतलब है कि भारती सिंह नेशनल की तैयारी कर रही थीं और काफी पहले इससे जुड़ी हुईं थीं। इसके अलावा उनका कहना है कि, "15 साल पहले जब मैं राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस करती थी।

जब मैं नेशनल के लिए जाती थी तब सबकी अपनी-अपनी राइफल होती थी और हम यूनिवर्सिटी के तरफ से जाते थे। तब मैं अपने आप को बड़ी लागत थी। मुझे कमाना है।" ढेर सारा पैसा लगाऊं और अपनी खुद की राइफल खरीद लूं।" उनका ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग तारीफ कर रहे हैं।

भारती सिंह फिलहाल किसी शो से नहीं जुड़ी हैं और उनको काम की कमी है। उन्होने कुछ दिनों पहले कहा कि अगर आपको जितना पैसा मिलता था उसका 25 प्रतिशत ही मिलेगा तो काम कैसे करोगे आप।

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X