गांव में घुसी हसीनाओं ने निकाला भैंस का दूध, निया शर्मा जोर-जोर से दबाती रही तो भारती गट-गट पी गई डायरेक्ट

Bharti Singh Nia Sharma Video: कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों लाफ्टर शेफ में खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। शो से हर दिन एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं जो कि काफी वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से भारती और निया का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारती और निया भैंस का दूध निकालती दिखाई दे रही हैं।
निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में निया शर्मा बाल्टी लिए भैंस का दूध निकालती नजर आ रही हैं। वहीं भारती सिंह भी सेट पर मस्ती करती दिख रही हैं। निया शर्मा इस दौरान नियॉन ग्रीन रंग का लंहगा और ब्लैक ब्लाउज पहना हुआ है।
वहीं भारती यलो कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। निया शर्मा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गए हैं। यूजर्स निया की पोस्ट पर लगातार कमेंट्स और लाइक्स की बरसात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अरे मेकर्स क्या क्या करवा रहे हो?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'निया ये तुम क्या क्या करने लगी हो?'
'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेट से अंकिता लोखंडे का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह राहुल वैद्य के साथ धमाल मचाती दिख रही हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' में निया शर्मा के अलावा अंकिता लोखंडे, अली गोनी, राहुल वैद्य, कृष्णा अभिषेक और रीम शेख जैसे सितारे भी नजर आते हैं। शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं। इस शो में शेफ हरपाल सिंह शोखी जज बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











