शादी के बाद कॉमेडियन भारती सिंह की ऐसी हालत,तस्वीरें देखते ही चौंक जायेंगे
कॅामेडियन भारती सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसकी सबसे खास वजह यह है कि वह बहुत ही जल्द खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आने वाली हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि रोहित शेट्टी के इस शो में स्टंट करने के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। भारती नहीं चाहती हैं कि उनके वजन का असर स्टंट पर पड़ें। इसे देखते हुए भारती ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

भारती ने खतरों के खिलाड़ी के लिए अपना 10 किलो वजन कम कर लिया है। खुद को हर तरह के स्टंट में फिट रखने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है।
भारती के साथ इस शो में उनके पति हर्ष भी खतरों का सामना करते हुए नजर आयेंगे। भारती ने अपने ट्रेनिंग से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जहां पर वह योगा करते हुए नजर आ रही हैं।
वैसे आपको बता दें कि भारती इस शो में स्टंट के साथ कॅामेडी भी करती हुई नजर आयेंगी। भारती किसी भी लिहाज से अपने वजन के कारण किसी भी स्टंट में पीछे नहीं हटना चाहती हैं। आप भी देखिए भारती सिंह की ये तस्वीरें
बहरहाल,टीवी की दुनिया के ऐसे कई सेलिब्रटी हैं जिन्होंने लीड किरदार में बने रहने के लिए खुद का कई किलो वजन कम किया है। इस फेहरिस्त में ऐसे नाम हैं जिसे पढ़ कर आप हैरान हो जायेंगे। इन दिनों इन सभी की ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











