..................... Bharti Singh lashes out on papprazi late night flaunts full grown baby bump says hat jao warna pet maar dungi - Hindi Filmibeat

VIDEO- "हट जाओ वरना पेट मार दूंगी", देर रात पैपराजी पर गुस्सा हुई प्रेग्नेंट भारती सिंह ने बेबी बंप से डराया

Bharti Singh

Bharti Singh Baby Bump: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने दूसरे प्रेग्नेंसी फेज को जमकर इंजॉय कर रही हैं। भारती फुल ग्रोन बेबी बंप में भी काम से लेकर पार्टी हर जगह पूरी तरह से एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें हैलोवीन पार्टी के बाद दे रात पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान पैपराजी के साथ भारती का फन बैंटर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हैलोवीन लुक में जैसे ही भारती पार्टी से बाहर आई तो वो एक दम से पैपराजी को देखकर थोड़ा सा हैरान हुईं और पूछा कि वो इतनी रात को भी सोते नहीं हैं क्या। इसपर पैप्स ने उन्हें बताया कि उनकी नाइट शिफ्ट है। इससे साथ ही पैपराजी ने भारती से उनके लुक के बारे में पूछा जिसपर भारती ने कहा, चुड़ैल बनी हैं वो। इतना ही नहीं बेटे गोला के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा, 'गोला तो भूत ही है।'

प्रेग्नेंसी की बधाई स्वीकार करते हुए भारती पैपराजी से कहती हैं, "हटो वरना पेट मारूंगी" इतना कहते ही भारती और मीडिया पर्सन सभी हंसने लगते हैं। ये पहली बार नहीं है जब भारती यूं पैपराजी के साभ मजे मस्ती मजाक करती दिखाई दी हैं बल्कि हमेशा ही भारती और पैपराजी के भी ऐसे मीठी नोकझोंक दिखाई देती रहती है।

भारती कई इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि उन्हें अब सिर्फ एक बेटी की चाहत है और लगता है कि उनका सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने हर्ष लिंबाचिया के साथ साल 2017 में शादी की थी और 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया। भारती सिंह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती है।

बता दें कि भारती सिंह ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से पॉपुलैरिटी हासिल की और भारत की सबसे पसंदीदा कॉमेडियंस में से एक बन गईं। इसके बाद वह 'द कपिल शर्मा शो' का अहम हिस्सा रहीं और कई लोकप्रिय टेलीविजन शोज की मेजबानी भी की। हाल ही में भारती ने स्विट्जरलैंड में अपने फैमिली वैकेशन की तस्वीरें दिखाईं जिनमें वह पति हर्ष और बेटे गोला के साथ दिखीं।

Read more about: bharti singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X