..................... Bharti Singh Health detoriate After Bangkok Trip comedian Breaks Down In Vlog - Hindi Filmibeat

Bharti Singh की तबीयत हुई खराब, बार-बार आ रहा है बुखार, रो-रोकर सुनाया अपना दुखड़ा!

Bharti Singh

Bharti Singh Video: भारती सिंह, जिन्हें अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। वो लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया, जिसे देखने के बाद भारती के फैंस थोड़ा परेशान हो गए।

भारती की तबीयत हुई खराब

भारती सिंह जो इन दिनों लाफ्टर शेफ सीजन 2 को होस्ट कर रही हैं, हाल ही में वो अपने नए व्लॉग में इमोशनल होती नजर आईं। कॉमेडियन ने शेयर किया कि वो जबसे बैंकॉक से लौटी हैं, तब से ही उन्हें उनकी तबीयत गड़बड़ लग रही है।

करवाया अपना ब्लड टेस्ट

व्लॉग में, भारती ने कहा, "हर्ष ने मेरे ब्लड टेस्ट के लिए किसी को बुलाया है, कुछ दिनों से मैं ठीक फील नहीं कर रही हूं। जब से मैं बैंकॉक से लौटी हूं, मैं बहुत सुस्त महसूस कर रही हूं। इसलिए हम ये देखने के लिए ब्लड टेस्ट कर रहे हैं कि आखिरकार मुझे हुआ क्या है। मैं इन सब से बहुत डर जाती हूं।"

सेहत को लेकर परेशान हुईं भारती

टेस्ट के बाद, उन्होंने बताया कि यह एक्सपीरिएंस उनके लिए कितना इमोशनल था। उन्होंने कहा- "मैं सुबह से ही ब्लड टेस्ट की वजह से रो रही हूं, लेकिन ये जरूरी था। मैं जल्द ही पूरे शरीर का चेकअप भी करवाऊंगी, लेकिन मुझे सीरिंज से बहुत डर लगता है। इन दिनों, अपना रेगुलर चेकअप करवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि मैं सुनती रहती हूं कि लोगों को कुछ न कुछ हो रहा है। मैं आप सभी से अपनी लाइफस्टाइल को सुधारने की रिक्वेस्ट करती हूं। मैं भी अपनी लाइफस्टाइल पर काम कर रही हूं।"

फ्लाइट में भी डर गई थीं भारती

भारती ने हाल ही में हुई एक फ्लाइट के बारे में भी बताया, जिसमें उन्हें टर्बुलेंस की वजह से डर लगा था। उन्होंने बताया, "पहले मुझे कभी डर नहीं लगता था, मैं अमेरिका, कनाडा तक ट्रैवल कर चुकी हूं और मुझे कभी भी लंबी फ्लाइट से परेशानी नहीं हुई, लेकिन इस चार घंटे की फ्लाइट ने मुझे डरा दिया। अब मैंने बारिश के दौरान शो करना बंद कर दिया है। जब से गोला का जन्म हुआ है, मुझे बहुत डर लगता है, मुझे नहीं पता क्यों।"

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X