..................... Bharti Singh gives birth to baby girl days after maternity photo shoot Bharti singh hospital video fact check - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंट भारती आनन फानन में अस्पताल में भर्ती? बेटी को दिया जन्म? जानिए पूरा सच

Bharti Singh Hospital Video Fact

Bharti Singh Hospital Video Fact Check: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है और हसीना के दूसरे बच्चे का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है। बेटे लश्र्य के बाद हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इस बार भारती एक प्यारी सी बेटी को जन्म दें। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारती का अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर बेहद दर्द में दिखाई दे रही हैं। जिसके देखकर लगता है कि जैसे वो लेबर पेन में हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन बधाईयों और बेटी होने के आशीर्वाद से पट चुका है। हालांकि आपको बता दें कि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

ये भारती सिंह का कोई नया या लेटेस्ट वीडियो नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है। पहली प्रेग्नेंसी का ये वीडियो फैंस अब जमकर वायरल कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि भारती की डिलीवरी का टाइम अब काफी नजदीक है।

हाल ही में भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी शुगर लेवल अचानक बढ़ गई है, जिससे वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा- 'मेरी शुगर बहुत बढ़ गई है, खासकर फास्टिंग शुगर। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। आज डॉक्टर मुझे जरूर डांटेंगे।' भारती ने यह भी बताया कि उनकी डाइट पूरी तरह हेल्दी है, फिर भी शुगर बढ़ने की वजह समझ नहीं आ रही। उन्होंने कहा- 'मैंने ऐसा कुछ नहीं खाया जिससे शुगर बढ़े। न मैं स्ट्रेस में हूं। मैं सिर्फ मिलेट्स खा रही हूँ और रोटी-चावल व बाकी कार्ब्स बिल्कुल बंद कर दिए हैं। फिर भी शुगर इतनी क्यों बढ़ी, समझ नहीं आ रहा। बस इतना चाहती हूं कि इसका असर मेरे बच्चे पर न पड़े।'

इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया काम से दुबई गए हुए हैं, जिसके कारण वह और भी अकेलापन महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा- 'हर्ष शहर में नहीं हैं, कल रात काम से दुबई गए। इसलिए मैं और भी घबराई और अकेली महसूस कर रही हूं।'

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X