..................... bharti singh fun was made by a kid in reality show he said aap bahut moti ho saara khana kha jaogi - Hindi Filmibeat

जरा से बच्चे ने शो में सबके सामने Bharti Singh को कहा 'मोटी', बोला- 'क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल कर खा लिया सब

Bharti Singh

Bharti Singh Video: जब भी देश के बेहतरीन कॉमेडियन की बात होती है तो भारती सिंह का नाम जरूर लिया जाता है। उनकी प्रेजेंस ऑफ माइंड और उनका तुरंत जवाब देना लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन कभी कभार ऐसा भी होता है कि शेर को भी सवा शेर मिल जाता है।

भारती सिंह का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में दिखाया गया है कि भारती एक बच्चे से कुछ सवाल पूछती नजर आ रही हैं। कि क्या उस बच्चे को लगता है कि वो एक लड़की क्रेडिट कार्ड ले सकती है क्या? तो इस पर वो बच्चा बोलता है, जरूर ले सकती है और मुझे ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि आप बहुत मोटे हो और आपने उनके क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल कर खा लिया सब कुछ।

ये बात सुनकर भारती सिंह हैरान रह जाती हैं और शो में मौजूद सभी लोग भारती का चेहरा देखने लग जाते हैं। भारती कहती हैं कि क्या मैं अभी भी मोटी हूं? अभी भी? सामने बैठीं माधुरी हैरान ही रह जाती हैं और वो सुनील शेट्टी की तरफ देखने लग जाती हैं। सुनील भी अपनी हंसी छिपा नहीं पाते हैं।

आपको बता दें, भारती ने खुद अपने शोज में इस बात का खुलासा किया था कि- वह किस परिवार से ताल्लुक रखती थी। पैसे कमाने के लिए भारती ने अपनी गरीबी और मोटापे का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। जब भारती 2 साल की थी उस दौरान ही उनके पिता का निर्धन हो गया था। इतना ही नही, भारती ने यह भी कहा था कि- वह हर त्यौहार में रोया करती थी। क्योंकि उस दौरान ना तो उनके पास खाने को खाना हुआ करता था और ही पहनने को कपड़े।

आज के समय में भारती लोगों का पसंदीदा सेलेब हैं। उन्होंने राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी कर ली है और एक बच्चे की मां भी हैं। भारती ने पहले अपनी जिंदगी में जितना स्ट्रगल किया है, उतना ही आज वो अपनी जिंदगी सुकून से बिता रही हैं।

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X