नीले मरमेड गाउन में भारती सिंह ने उड़ाए लोगों के होश, बड़े से बेबी बंप फोटोशूट की फोटोज आईं सामने

Bharti Singh pregnancy photoshoot: कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने जब ये खबर अपने फैंस को सुनाई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब उन्होंने अपने बड़े से बेबी बंप का फोटोशूट करवाया है और वो तेजी से वायरल हो रहा है।
भारती का फोटोशूट
दूसरे बेबी का इंतजार करने से पहले उन्होंने एक खास प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में भारती नीले सिल्क के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गाउन पर सफेद फूलों की नेट डिजाइन लगी थी, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थी। उन्होंने ज्वेलरी भी बहुत हल्की रखी-सिर्फ एक जोड़ी इयररिंग्स पहनी और बालों को बीच से पार्ट करके हाफ-टाई स्टाइल में तैयार किया।
मेकअप में भारती ने ब्राउन शेड की लिपस्टिक और हल्की स्मोकी आईज चुनीं। 'लाफ्टर शेफ्स' की होस्ट भारती फोटोशूट में अपने बेबी बंप को पकड़कर खूबसूरत बैकग्राउंड के सामने पोज देती हुई नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- '2nd Baby Limbachiya coming soon... (बेबी इमोजी). Shoot Concept & Styled By PR @dinky_nirh... Shot By @neelamvyasphotography.'
भारती की प्रेग्नेंस में हो रही कैसी हालत
हाल ही में भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी शुगर लेवल अचानक बढ़ गई है, जिससे वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा- 'मेरी शुगर बहुत बढ़ गई है, खासकर फास्टिंग शुगर। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। आज डॉक्टर मुझे जरूर डांटेंगे।' भारती ने यह भी बताया कि उनकी डाइट पूरी तरह हेल्दी है, फिर भी शुगर बढ़ने की वजह समझ नहीं आ रही। उन्होंने कहा- 'मैंने ऐसा कुछ नहीं खाया जिससे शुगर बढ़े। न मैं स्ट्रेस में हूं। मैं सिर्फ मिलेट्स खा रही हूँ और रोटी-चावल व बाकी कार्ब्स बिल्कुल बंद कर दिए हैं। फिर भी शुगर इतनी क्यों बढ़ी, समझ नहीं आ रहा। बस इतना चाहती हूं कि इसका असर मेरे बच्चे पर न पड़े।'
इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया काम से दुबई गए हुए हैं, जिसके कारण वह और भी अकेलापन महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा- 'हर्ष शहर में नहीं हैं, कल रात काम से दुबई गए। इसलिए मैं और भी घबराई और अकेली महसूस कर रही हूं।'


Click it and Unblock the Notifications











