दूसरा बेटा होते ही भारती सिंह के बदले सुर, बोलीं- अच्छा हुआ बेटी नहीं हुआ मैं तो मर ही जाती...
Bharti Singh On Baby Girl: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं। दूसरी बार भी भारती ने बेटे को ही जन्म दिया है। हालांकि पहली प्रेग्नेंसी से ही भारती को एक बेटी की चाह रही है जो कि दूसरी बार भी पूरी नहीं हो पाई। इसी बीच अब भारती के सुर जरा बदले बदले दिखाई दे रहे हैं। भारती जो कि बेटी बेटी करती दिखाई देती है वो अब कह रही हैं कि अच्छा हुआ कि उनके बेटी नहीं हुईं।

भारती का एक नया व्लॉग सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनके बड़े बेटे गोला यानि के लक्ष्य ने कुछ ऐसे कह दिया कि जिससे भारती अंदर तक टूट गई और बेहद इमोशनल हो गई। व्लॉग में आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन के बड़े बेटे गोला ने घर छोड़कर जाने की बात कही। उसने कहा था कि मेरा बैग पैक कर दो। इसी बारे में बात करते हुए भारती के आंसू झलक उठे।
पहले तो भारती ने बेटे को समझाया कि ऐसा नहीं कहते। और फिर बच्चे को दूर करने की बात को बेटी से जोड़कर भारती और भी ज्यादा भावुक हो गईं। भारती ने कहा कि बेटियां एक दिन अपना घर छोड़कर ससुराल चली जाती हैं। ये कितना दुख का पल होता है। भारती ने कहा,'ऐसा लगता है कि शुक्र है भगवान का जो बेटी नहीं है। वरना मैं तो मर ही जाती। ये सोचकर कि इसे पाल-पोसकर, बड़ा करके इसकी शादी कर देनी है।
गोले ने यूंही एक बात बोल दी कि मैं चला जाऊंगा..' भारती ने आगे कहा,'धन्य हैं वो मां-बाप जिनकी बेटियां हैं। जो इतना पढ़ा-लिखा कर, इतना संस्कारी बनाकर अपनी बच्चियों की शादी कर देते हैं। दिल पर पत्थर रख लेते हैं। और कुछ बच्चे ऐसे बहोते हैं जो मां-बाप को घर से ही निकाल देते हैं।
भारती की बातों को सुनकर फैंस इमोशनल हो गए। उनका कहना है कि कॉमेडियन को ये सब ना सोचते हुए सिर्फ खुश रहना चाहिए और अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि अब भारती को बस करना चाहिए, जबसे डिलीवरी हुई है तबसे वो बेटा और बेटी का रट लगा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











