Asha Bhosle बोलीं- जिंदगी में कभी झूठ नहीं बोला, यह सुनकर रो पड़ी Bharti Singh

Bharti Singh, Asha Bhosle

Bharti Singh: ज़ी टीवी के सारेगामापा शो का लेटेस्ट एपिसोड भारती सिंह के लिए यादगार बन गया। इस शो के जज शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन भी भारती सिंह के साथ हुई इस घटना को देखकर बेहद खुश हुए। इसकी वजह शो में बतौर गेस्ट पहुंची आशा भोसले हैं। इस बार का वीकेंड पूरे शो के लिए बेहद खास रहा है। इसकी वजह आशा भोसले रही हैं। आशा भोसले के गानों ने जहां शो में चार चांद लगा दिया। वहीं दूसरी तरफ भारती सिंह की कॅामेडी के साथ शो में एक भावुक पल भी आया।

इस मौके पर जहां आशा भोसले ने हर कंटेस्टेंट को अपने अनोखे अंदाज़ से सराहा और उन्हें रिवॉर्ड दिया। वहीं उन्होंने बताया कि वो होस्ट भारती सिंह की बड़ी फैन हैं। आशा भोसले ने पूरे दिल से भारती सिंह की तारीफ की। और बताया कि कैसे वह उनके टैंलेट की बहुत कदर करती हैं। आशा भोसले ने कहा कि वह भारती सिंह के सफर का सम्मान करती हैं। सेट पर इंडस्ट्री की इतनी लेजेंडरी सिंगर से अपनी तारीफें सुनकर भारती सिंह की आंखों में आंसू छलक पड़े और वो बेहद इमोशनल हो गईं।

आशा भोसले बताती हैं, ''मैं आपकी बड़ी फैन हूं और मेरी इस बात का यकीन मानिए क्योंकि मैंने अपनी सारी जिंदगी में कभी झूठ नहीं बोला। मैंने शुरुआत से आपका काम और आपका टैलेंट देखा है। जिस तरह से आप खुद को मेंटेन करती हैं और अपने पूरे सफर के दौरान आपने जिस तरह खुद को संभाला, वो काबिले तारीफ है। जब भी मैंने आपको किसी शो में देखा, मैं हमेशा आपके जोक्स पर हंसी हूं। आप बहुत अच्छी इंसान हैं।"सिर्फ इतना ही नहीं, आशा भोसले द्वारा भारती के काम की तारीफ करने के बाद सेट पर जजों और जूरी सदस्यों समेत सभी लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। यह पूरा एपिसोड भारती सिंह के लिए खास बन गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X