Bharti Singh के घर पर बुरी शक्ति का साया? बेटे गोले पर भी हुआ असर, मुक्ति के लिए किया ये चौंकाने वाला काम

Bharti Singh Video: भारती सिंह, जो अपने दमदार कॉमिक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि एक गुड़िया की वजह से उनके घर में बुरी ताकते आ गईं और इसी वजह से उन्होंने उस लाबूबू डॉल से पीछा छुड़ाने का चौंकाने वाला तरीका ढूंढ़ा है।
भारती सिंह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की चीजें अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती हैं। लेकिन इस बार बात थी उनके बेटे गोला और उसकी प्यारी सी लेकिन डरावनी मानी जा रही लाबूबू डॉल की। जिससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए।
लाबूबू डॉल या शैतानी एनर्जी का घर
कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर लाबूबू डॉल ट्रेंड कर रही थी और भारती ने भी अपने बेटे के लिए ये ट्रेंडिंग टॉय खरीद लिया। लेकिन भारती का कहना है कि उन्हें लगा कि इस डॉल के आने के बाद से उनके बेटे गोला का बर्ताव बदल गया। उन्होंने अपने व्लॉग में मजाकिया अंदाज में बताया कि कैसे गोला बिना किसी बात के चिल्लाता है, चीजें फेंकता है और सुन ही नहीं रहा है।
भारती ने बताया- 'लाबूबू डॉल के आने से पहले गोला ऐसा नहीं था, अब वो हर वक्त इधर-उधर दौड़ता है, चिल्लाता है और किसी की बात नहीं सुनता।'
भारती ने डॉल को किया आग के हवाले
भारती ने मजाक में बताया कि अब घरवालों को भी लगने लगा था कि सब कुछ लाबूबू डॉल की वजह से हो रहा है। यहां तक कि उनके पति हर्ष ने भी उसे "शैतान का रूप" कह दिया। फिर भारती ने एक मां की तरह वही किया, जो उन्हें सही लगा। उन्होंने डॉल को आग के हवाले कर दिया।
हालांकि डॉल जल्दी से जल नहीं रही थी, जिस पर हर्ष ने मजाक करते हुए कहा कि 'डॉल में कोई आत्मा है, जो जलने नहीं देना चाहती।' जब डॉल आखिरकार जल गई, तो भारती ने कहा- 'भगवान की जीत हुई, बुराई की हार हुई।' लेकिन इस सब के बीच, उनका बेटा गोला दुखी हो गया और डॉल को जलने से रोकने की कोशिश करता दिखा। जिस पर भारती ने कहा कि मैं डॉल को जला रही हूं तो गोले को कुछ हो रहा है।
भारती को हुआ पछतावा?
अपने वीडियो में भारती ने माना कि शायद उन्होंने जरूरत से ज्यादा रिएक्ट कर दिया या फिर बस पैसे बर्बाद कर दिए, लेकिन उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा। उन्होंने बताया कि जब भी वो डॉल को अपने बैग पर लटकाकर बाहर जाती थीं, तो लोग उन्हें अजीब नजरों से देखते और पूछते- 'ये क्या चीज है?' भारती ने कहा- 'सब कह रहे थे कि डॉल डरावनी लगती है, इसलिए मैंने रिस्क नहीं लिया।'
दूसरी बार मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग
इससे पहले भी भारती ने बताया था कि वो और हर्ष एक और बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'लाफ्टर शेफ्स 2' के बाद वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं और कहीं घूमने जाने का प्लान है। साथ ही उन्होंने पुरी यात्रा के दौरान एक बेटी की दुआ भी मांगी थी। भारती कई बार अपने इंटरव्यूज़ में ये जाहिर कर चुकी हैं कि उन्हें बेटी की ख्वाहिश है।


Click it and Unblock the Notifications