सबको हंसाने वाली Bharti Singh की आंख में आए आंसू, किस्से सुनकर नीना गुप्ता भी हो गईं इमोशनल

Bharti Singh Viral Video: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग (Bharti Singh Comic) के लिए जानी जाती हैं। उनके जोक्स लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं लेकिन उनके स्ट्रगल की कहानी बहुत कम लोगों को पता है।
भारती सिंह का वीडियो वायरल
भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने उस बचपन को याद कर रही हैं, जिसमें वो बताती हैं कि एक टाइम का खाना मिलना भी उनके लिए कितना मुश्किल होता था।
कचरे से सेब उठाकर खाने को सोचती थीं भारती
भारती सिंह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उनके साथ दिग्गज एक्ट्रेस नीना सिंह भी नजर आ रही हैं और नीना भी भारती की कहानी को सुनकर भावुक होती दिख रही हैं। इस वीडियो में भारती कहती हैं- 'जितने भी कॉमेडियन हैं,आप उनका बैकग्राउंड चेक कर लीजिए, हर कोई गरीब था। अमीरी में कभी कॉमेडी नहीं होती, क्योंकि गरीबी में ऐसे हालात थे कि मैं आपको क्या बताऊं। लोग आधा सेब खाकर कचरे में फेंक देते थे। मैं इतना सोचती थी कि इसको पाप लगेगा, इसने पूरा नहीं खाया। मैं अगर उठाकर वो खाया हुआ हिस्सा काट लूं और दूसरा बचा हिस्सा खा लूं... यहां तक मेरी सोच जाती थी।'
फेस्टिवल आते ही होता था गरीबी का एहसास
भारती सिंह आगे कहती हैं- 'इतनी गरीबी थी कि... लोग फेस्टिवल आने पर खुशियां मनाते थे, लेकिन जब फेस्टिव आता था तो मैं डिप्रेशन में चली जाती थी। क्योंकि हमारे पास कुछ होता ही नहीं था।'
भारती की मां घर-घर करती थीं काम
अपनी मां के स्ट्रगल के बारे में भावुक होकर भारती बताती हैं- 'मेरी मां जो घरों में काम कर-करके मिठाई का डिब्बा लाती थी ना, तब हमारे घर में लक्ष्मी की पूजा होती थी। वर्ना हम लोग बस बैठे रहते थे। गली में दूसरे बच्चे पटाखे जला रहे होते थे तो मैं उनके बीच में खुश होती थी... उनके पास जाकर तालियां बजाती थी ताकि लोगों को लगे कि मैंने ही पटाखे जलाए हैं। मम्मी लोगों के घर काम करती थी... मैं दरवाजे पर बैठी रहती थी। कभी वो किसी का टॉयलेट साफ कर रही हैं। लोग बोलते थे- कोने से साफ कर... कुर्सी की नीचे से साफ कर... मम्मी उनको बस देखती रहती थी। फिर वो जाते वक्त बोलते थे.. कमला कल मेहमान आए थे, सब्जी पड़ी है हमारे पास, तू लेकर जाना... मटर पनीर है और दाल है। उनकी बासी सब्जियां हमारी फ्रेश हो जाती थी और हमारा दिन बन जाता था।'


Click it and Unblock the Notifications