Bharti Singh: दूसरी डिलीवरी के बाद जापा भी पूरा नहीं किया, 20 दिनों में ही काम पर लौटी भारती
Bharti Singh Back To Work After Delivery: कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह अक्सर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी बातों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल दिसंबर 2025 में 19 तारीख को भारती ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे का नाम उन्होंने अभी तक नहीं बताया है, लेकिन घर में सभी उसे प्यार से "काजू" कहते हैं।

बच्चे के जन्म के बाद भारती कुछ समय तक पूरी तरह परिवार और अपनी सेहत पर ध्यान दे रही थीं। इसी वजह से वह अपने टीवी शो में नजर नहीं आ रही थीं। अब उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारती सिंह एक बार फिर काम पर लौट रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भारती आज से ही शो 'लाफ्टर शेफ 3' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। खास बात यह है कि वह डिलीवरी के सिर्फ 20 दिन बाद ही सेट पर वापस आ रही हैं। बच्चे और घर की जिम्मेदारियों को संभालने के बाद भारती ने काम करने का फैसला लिया है।
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ लोग कह रहे हैं कि भारती को अभी आराम करना चाहिए, वहीं कई फैंस उनकी मेहनत और काम के प्रति लगन की तारीफ कर रहे हैं। शो के पिछले कुछ एपिसोड में भारती नजर नहीं आईं, जिससे दर्शक थोड़ा उदास हो गए थे। हालांकि उनके व्लॉग्स के जरिए फैंस को उनकी हर अपडेट मिलती रही।
भारती का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी, परिवार और बच्चों से जुड़े पल शेयर करती रहती हैं।
वहीं अगर 'लाफ्टर शेफ 3' की बात करें, तो इस सीजन में कई नए टीवी चेहरे देखने को मिल रहे हैं। ईशा सिंह, विवियन डिसेना, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी और जन्नत जुबैर जैसे सितारे शो का हिस्सा हैं। हाल ही में करण कुंद्रा की जगह अर्जुन बिजलानी ने भी शो में एंट्री ली है। अब भारती सिंह की वापसी के साथ शो में फिर से हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











