22 की उम्र में दुल्हन बनने को तैयार ये टीवी एक्ट्रेस? किया शादी का ऐलान; वायरल हुआ VIDEO

Jannat Zubair Rahmani

Jannat Zubair On Wedding: टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया और आज के वक्त में वह हर दिल पर राज करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और आज घर-घर में फेमस है। दरअसल हम बात कर रहे हैं 22 साल की जन्नत जुबैर की।

जन्नत ने साल 2008 में टीवी सीरियल 'चांद के पार चलो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें 'फुलवा' सीरियल से पहचान मिली और बाद में उन्होंने 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' में भी काम किया था। अभी के समय पर जन्नत के इंस्टाग्राम पर भी 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है और वह अक्सर अपने फैंस के साथ में भी इंटरेक्ट करती हुई नजर आती है।

इस समय जन्नत को कलर्स टीवी के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में देखा जा रहा है। यहां पर वह काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और उनकी मस्ती से लेकर खाने बनाने के स्टाइल को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन वह अपने खाना बनाने की वजह से नहीं बल्कि इस वक्त किसी और कारण से चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर जन्नत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह उनसे शादी को लेकर सवाल करती हैं। दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर भारती सिंह ने एक नया व्लॉग शेयर किया और इसमें वह जन्नत की शादी को लेकर मजेदार बात करती हुई नजर आ रही है।

इस दौरान भारती सिंह कहती है कि बिटिया की शादी हो रही है और इस पर जन्नत भी खुद हैरान होकर कहती है कि क्या है दीदी? इस समय जन्नत को शरमाते हुए भी देखा जा रहा है और फिर भारती सिंह कहती है कि व्यूज आते हैं और इस पर जन्नत भी मजाक में रहती है कि दीदी के व्यूज के लिए यह झूठ बोल रही है। फैंस भी दोनों की इस नोंकझोंक को देखकर काफी हंसते हुए नजर आए।

More from Filmibeat

Read more about: jannat zubair rahmani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X