व्हीलचेयर पर हाथ में ड्रिप लगाए काम पर लौटीं भारती सिंह, पहली बार दिखाया बेटे काजू का चेहरा, फोटो वायरल

Bharti Singh returns to work: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। फैंस को लगा कि बेटे के जन्म के बाद कुछ महीनों तक वो आराम करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो तीन हफ्ते बाद ही काम पर लौट आईं, जिससे काफी लोग हैरान रह गए।

Bharti Singh returns to work

उन्होंने लाफ्टर शेफ 3 के सेट पर होस्ट के तौर पर वापसी कर फैंस और सह-कलाकारों को सरप्राइज कर दिया। सेट पर उनकी उपस्थिति ने सभी की खुशी दुगुना कर दी।

सोशल मीडिया पर उनकी और उनके छोटे बेटे काजू की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सेट पर मौजूद कलाकार, जैसे करण कुंद्रा, कृष्णा अभिषेक और अली गोनी, सभी ने भारती और उनके बेटे को देखकर अपनी खुशी जाहिर की।

व्हीलचेयर पर पहुंचीं भारती

हालांकि अभी भारती पूरी तरह फिट नहीं थीं, फिर भी उन्होंने अपने बेटे को लेकर सेट पर आने का फैसला किया। वायरल तस्वीरों में उन्हें व्हीलचेयर पर, हाथ में ड्रिप लगाए, अपने बेटे को पकड़े देखा जा सकता है।

शो के कलाकारों और क्रू के साथ भारती का गहरा कनेक्शन है। उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सभी ने उनका खूब ख्याल रखा था। बेटे के जन्म के बाद भी सभी ने सेट पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इसके अलावा, भारती के बेबी शॉवर का आयोजन भी उनके सातवें महीने में शो के सेट पर किया गया था।

लाफ्टर शेफ 3 का माहौल

जैसे-जैसे सीजन फिनाले की ओर बढ़ रहा है, सेट पर कलाकारों की खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा है। आने वाले एपिसोड में फाइनलिस्ट अंतिम चुनौती का सामना करेंगे।

लाफ्टर शेफ के तीनों सीजन ने कॉमेडी और कुकिंग के अनोखे मिश्रण से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस सीजन की शुरुआत शानदार TRP के साथ हुई थी। अब काटा वर्सेज छूरी चैलेंज के बाद कुछ जोड़ियां शो से बाहर होंगी और नए कंटेस्टेंट्स को मौका मिलेगा।

More from Filmibeat

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X