लॉकडाउन स्पेशल: भारती सिंह और हर्ष के घर से लाइव, नया शो हम-तुम और क्वारनटीन
कोरोना से बचाव के बीच पहली बार इस तरह का शो लाया जा रहा है जो फैंस के लॅाकडाउन को एंटरटेनमेंट से भर देगा। जी हां, कोरोना के बीच टीवी पर कई पुराने शो की वापसी हुई है। इस बीच टीवी की सबसे सुपरहिट कॅामेडियन जोड़ी जो कि पति-पत्नी भी हैं, नया शो लेकर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं भारती सिंह और उनके पति हर्ष की।
जी हां, हर्ष और भारती बीते कई दिनों से लाइव बातचीत के जरिए फैंस के हंसाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में कलर्स चैनल पर अब दोनों का नया शो हम तुम और क्वारनटीन पेश किया जाएगा। वो भी सीधा उनके घर से लाइव। जहां पर ये कपल अपने फैंस के साथ मस्ती और कॅामेडी का तड़का लगाते हुए नजर आयेंगे।

वो ये भी बतायेंगे कि कैसे वह इस टाइम पर खुद को बिजी रखते हैं। इसके साथ कलर्स के कई स्टार्स भी अपने घर से हर्ष और भारती के इस शो का हिस्सा बनेंगे।
वॅायोकॅाम 18 के चीफ कंटेंट हेड मनीष शर्मा ने कहा कि हम अपने फैंस के साथ कनेक्शन मजबूत रखना चाहते हैं। वीडियो के जरिए कलाकार दर्शक से जुड़ेंगे। वह दर्शकों को बांधने की कोशिश करेंगे ताकि उनका लॅाकडाउन दिलचस्प बन जाए। आप इसे कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार 8 बजे देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications