जेल से बाहर आकर आदित्य नारायण के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया,Video वायरल
कॅामेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बीते कई दिनों से अपने ड्रग्स केस में गिरफ्तारी और जमानत को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। ऐसे में भारती सिंह लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट और इंस्टाग्राम को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के लिए पोस्ट लिखा।
इसे लेकर भारती और उनके पति हर्ष ट्रोल भी हुए। पति हर्ष लिंबाचिया ने ट्रोल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब भारती सिंह और हर्ष का गिरफ्तारी के बाद पहला वीडियो सामने आया है। जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है।

ये वीडियो सिंगर आदित्य नारायण के वेडिंग रिसेप्शन में स्पॅाट किए गए। वहां पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। दोनों वहां पर मौजूद मेहमानों के साथ सेल्फी निकालते हुए और मस्ती के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
यहां देखिए VIDEO


Click it and Unblock the Notifications