Drug Case में Bharti Singh और पति Harsh की गिरफ्तारी जल्द? NCB की 200 पेज की चार्जशीट !

Bharti Singh and Harsh limbachiyaa

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पर बड़ी मुश्किल आ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी ने कोर्ट में दोनों के खिलाफ ड्रग्स लेने के मामले में याचिका दायर कर ली है। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स मामले के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह और उनके पति को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी को भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद भारती और हर्ष ने ड्रग्स लेने की बात को स्वीकार किया था।

अब इस पूरे मामले को लेकर एनसीबी ने 200 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इसमें कहा गया है कि बिना पूरी बात सुने दोनों को जमानत दे दी गई थी। चार्जशीट दायर होने के बाद दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में भारती और हर्ष पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। याद दिला दें कि एनसीबी ने अचानक से भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी। घर से ड्रग्स मिलने के बाद भारती और हर्ष को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया था। सिक्योरिटी का पैसा जमा करने के बाद भारती और हर्ष को कोर्ट ने जमानत दी थी।

इस पूरे मामले से बाहर आने के बाद भारती और हर्ष को काफी समय लगा। दोनों ने टीवी शो का अपना काम भी कुछ दिन के लिए रोक लिया। इस बार चार्जशीट दायर होने के बाद क्या फिर से भारती और हर्ष को एनसीबी पूछताछ के लिए बुलाएगी। इस पर अभी भी सवाल बना हुआ है। बता दें कि भारती और हर्ष ने साल 2017 में गोवा में शादी की। दोनों इसी साल माता-पिता बने हैं।

दोनों के बेटे का नाम लक्ष्य है। भारती और हर्ष अपने निजी जिंदगी की कई सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। भारती और हर्ष टीवी के सबसे अधिक कमाई करने वाले कपल हैं। दोनों साथ में कई शो होस्ट कर चुके हैं। दोनों एक एपिसोड के जरिए लाखों की कमाई करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X