ड्रग्स केस में NCB का बड़ा बयान- भारती सिंह और उनके पति हर्ष को बताया समाज के लिए खतरनाक

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एनसीबी ने ड्रग्स केस की जांच शुरू की। बॅालीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम से एनसीबी ने पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती के साथ ड्रग्स् केस को लेकर कॅामेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी ने भी सभी को चौंका दिया।

भारती सिंह और हर्ष को कई दिनों के बाद इस मामले में जमानत दी गई। लेकिन अब ये सामने आ रहा है कि कोर्ट के जमान देने के फैसले से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो खुश नहीं थी। भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत ना मिलने को लेकर एनसीबी ने जो वजह कोर्ट के सामने पेश की थी, वो काफी चौंकाने वाली हैं।

Bharti Singh,Harsh limbachiyaa

इसी से जुडी एक जानकारी सामने आयी है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत देने पर कहा है कि ये सोसायटी के लिए खतरनाक है।

भारती सिंह और हर्ष को ड्रग्स केस में जमानत

भारती सिंह और हर्ष को ड्रग्स केस में जमानत

गुरुवार को सेशन कोर्ट में एनसीबी ने मजिस्ट्रेट के कोर्ट आर्डर पर कहा कि भारती सिंह और हर्ष को ड्रग्स केस में जमानत मिलना सोसयटी के लिए खतरनाक सिग्नल है। यह ऐसा दिखाता है कि हाई प्रोफाइल वाले आरोपी आसानी से छूट जाते हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने ये बात कोर्ट के सामने तब रखी है जब ड्रग्स केस में किसी अन्य आरोपी की सुनवाई हो रही थी।

भारती सिंह और हर्ष जमानत पर बाहर

भारती सिंह और हर्ष जमानत पर बाहर

गौरतलब है कि भारती सिंह और हर्ष जमानत पर बाहर आने के बाद कुछ दिन अपने टीवी शो से गायब हो गए। थोड़ा समय निकल जाने के बाद दोनों ने फिर से वापसी की। पिछले साल 21 नवंबर को एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष के अंधेरी के घर पर रेड मारी थी।

इस वजह से हुई भारती और हर्ष की गिरफ्तारी

इस वजह से हुई भारती और हर्ष की गिरफ्तारी

जहां पर एनसीबी अधिकारियों को मारिजुआना मिला था। इसी आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। बताया जाता है कि भारती सिंह और हर्ष ने ये भी कहा था कि दोनों गांजा लेते हैं। फिर भारती सिंह और हर्ष की गिरफ्तारी हुई। 22 नवंबर को भारती सिंह और हर्ष को जमानत मिल गई। मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी के पास कोई पुख्ता सबूत ना होने के कारण कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष को जमानत दे दिया। भारती और हर्ष को 15-15 हजार रुपए जमा करने के बाज जमानत दी गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X