सुबह अचानक फटा वॉटर बैग, हॉस्पिटल जाते वक्त कांप रहे थे हाथ, डिलीवरी से पहले भारती का हुआ ऐसा हाल

Bharti Singh delivery vlog: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में अपने दूसरे बेटे के माता-पिता बने हैं। इस खुशी में कपल बेहद एक्साइटेड दिखा। भारती अक्सर अपने व्लॉग्स में अपनी जिंदगी की अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी और पूरी जर्नी को डिटेल में फैंस के साथ शेयर किया।

Bharti Singh delivery vlog

वीडियो में भारती ने बताया कि सुबह करीब छह बजे अचानक उनका वॉटर बैग फट गया। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को कॉल किया और उन्हें तुरंत अस्पताल आने के लिए कहा गया। भारती इमोशनल हो गईं और अपने डर को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने जल्दी से बैग पैक किया और अस्पताल की ओर निकल पड़ीं।

अस्पताल का सफर और गणपति बप्पा की प्रार्थना

हॉस्पिटल जाते समय भारती अपने साथ गणपति बप्पा की छोटी मूर्ति भी ले गईं। उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने की अपील की। लिफ्ट में भारती थोड़ी घबराई हुई नजर आईं, लेकिन उनके साथ मौजूद रापा (गोला की नानी) ने उन्हें संभाला और भरोसा दिलाया कि सब कुछ ठीक होगा।

हर्ष का रिएक्शन

हर्ष लिम्बाचिया भी इस दौरान घबराए हुए दिखे। उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह यह घटना होना सौभाग्य की बात थी, वरना ट्रैफिक में फंसने का डर रहता। उन्होंने बताया कि पिछली बार सब कुछ धीरे-धीरे हुआ था, लेकिन इस बार डिलीवरी अचानक और तेजी से हुई। हर्ष अस्पताल में लेबर रूम के बाहर इंतजार करते रहे।

बच्चे का जन्म और खुशी

डिलीवरी के बाद भारती धीरे-धीरे होश में आईं और फैंस का प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक हेल्दी बेबी को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म के बाद कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया और उसकी नाक, कान और आंखों की जांच की गई।

हर्ष ने मुस्कुराते हुए बताया कि उनका बेटा बहुत प्यारा और क्यूट है। भारती और हर्ष दोनों अपने नए सदस्य को घर लाने और उसके साथ वक्त बिताने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bharti singh harsh limbachiyaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X