..................... भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जमानत केे खिलाफ एनसीबी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटायाBharti Singh and Haarsh limbachiyaa drug case NCB wants custodial interrogation - Hindi Filmibeat

NCB ने कोर्ट से की भारती सिंह- हर्ष की जमानत रद्द कर कस्टडी की मांग, ड्रग्स केस में बड़ी मुसीबत

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान बॅालीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जानकारी एनसीबी के हाथ लगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स से इस मामले में पूछताछ की। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन भेजा गया। लेकिन कुछ महीने बाद लोकप्रिय कॅामेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर एनसीबी के छापा मारने से हर कोई हैरान हो गया।

गांजा लेने और रखने के आरोप में एनसीबी ने भारती सिंह को 22 नवंबर और उनके पति हर्ष को लंबी पूछताछ के बाद 23 नवंबर को गिरफ्तार किया। फिर जमानत पर दोनों को रिहाई मिल गई। अब इस पूरे मामले में एनसीबी ने बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नारकोटिस्क कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह और हर्ष की जमानत के खिलाफ स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट की तरफ अपने कदम को बढ़ाया है।

Bharti Singh, Drug,

एनसीबी भारती और हर्ष के जमानत के खिलाफ है। एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष की जमानत रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही लोअर कोर्ट के ऑर्डर को दरकिनार करते हुए दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की अनुमति भी मांगी है। कोर्ट ने भी इस मामल पर अपना मत सामने रखते हुए मंगलवार को भारती और हर्ष को नोटिस जारी किया है।

एनसीबी की इस मांग को लेकर अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले एनडीपीएस कोर्ट ने दोनों को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। लेकिन 14 नवंबर को दोनों को 15 हजार-15 हजार के बॅान्ड पर कोर्ट से जमानत मिल गई थी। रिपोर्ट्स अनुसार भारती और हर्ष के घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला था।

भारती और हर्ष ने गांजा लेने की बात कबूली थी। कोर्ट ने ये कहा था कि भारती और हर्ष के घर से कम मात्रा में गांजा मिला है। ऐसे में दोनों को पुलिस कस्टडी में रखने की जरूरत नहीं है। अदालत ने जमानत के दौरान ये भी कहा था कि जिन धाराओं के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है उसमें सिर्फ एक साल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में रिमांड जरूरी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X