भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स केस पर संदेह, 2 एनसीबी अधिकारियों को किया गया सस्पेंड !
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का मामला सामने आते ही लगातार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भूमिका बॅालीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर दिख रही है। बीते दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा झटका रहा जब कॅामेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया गया।
दोनों के घर से ड्रग्स मिला। जिसके बाद लंबी पूछताछ के बाद भारती सिंह और हर्ष की गिरफ्तारी की गई। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ी जानकारी सामने आयी है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष के केस में जांच कर रहे दो नारकोटिक्स कंट्रोस ब्यूरो के अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

जी न्यूज की रिपोर्ट अनुसार भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जमानत के समय कोर्ट के सामने एनसीबी की टीम कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी। साथ ही दोनों की बेल का विरोध भी एनसीबी की तरफ से नहीं किया गया।


Click it and Unblock the Notifications