भारती सिंह की ड्रग्स में गिरफ्तारी पर करण पटेल का बड़ा बयान- ये दोनों का पर्सनल बिजनेस है
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी होने के बाद हर कोई इस मामले में खुल कर बात नहीं करना चाहता है। फिलहाल इस केस को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच जारी है।ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा है।
भारती कई सालों से टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय कॅामेडियन हैं। वहीं हर्ष भी कुछ साल के भीतर कॅामेडी की दुनिया में छा रहे हैं। हाल ही में उन्हें बिग बॅास 14 के वीकेंड का वार के एपिसोड में देखा गया था। टीवी इंडस्ट्री के कई नामी लोगों से भारती और हर्ष की अच्छी दोस्ती है। इस फेहरिस्त में एक नाम शामिल है करण पटेल का।

करण पटेल ने भारती और हर्ष के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' शो किया है। साथ वह भारती और हर्ष के शो 'खतरा खतरा खतरा' में भी बतौर गेस्ट आ चुके हैं। जब करण पटेल से भारती और हर्ष के ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने काफी चौंकाने वाला जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications











