भारती की सगाई पर बोले फैंस, उम्र का प्यार से क्या लेना देना!

Bharti Singh
कॉमेडी जगत में हमेशा से ही मर्दों को ज्यादा सफलता मिलती आई है। लेकिन जब कभी महिला कॉमेडियन की बात होती है तो उसमें भारती का नाम सबसे ऊपर होता है। भारती की कॉमेडी को बॉलीवुड के हर एक बड़े सितारे ने सराहा है। उनकी परफॉर्मेंस पर हंसते हंसते तालियां बजाई हैं। खबर है कि भारती ने अपने लिए योग्य वर ढूंढ़ लिया है और उसका नाम है हर्ष। हर्ष कॉमेडी नाइट्स के राइटर हैं और साथ ही भारती के अच्छे दोस्त भी। भारती तो हर्ष को काफी समय से अपना मुंह बोला भाई भी कहती आई हैं। लेकिन अब खबर ये है कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

भारती और हर्ष की सगाई को लेकर कई सारी बातें चल रही हैं। लोगों का कहना है कि पहले भाई कहती थी लेकिन अब उसी के साथ शादी करने जा रही हैं। साथ ही कुछ लोगों का ये भी कहना है कि भारती तो 29 साल की हैं और हर्ष की उम्र मात्र 22 साल है। लेकिन वहीं भारती के फैंस का कहना है कि शादी और प्यार का उम्र से कोई रिलेशन नहीं है। उम्र के ज्यादा और कम होने से प्यार पर कोई असर नहीं पड़ता। अमित द्विवेदी जो कि इलाहाबाद हैं का कहना है भारती हमे बेहद खुशी है कि आपने आखिरकार अपने लिए एक योग्य वर चुन लिया है। दूसरों को हंसाने वालों को खुद भी खुश रहने का हक है। आप लोग तो लोगों में खुशियां बाटते हैं दुआ है कि आपको भी अपने प्यार से दुगनी खुशियां मिलें।

एक तरफ जहां भारती की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो के हीरो कपिल शर्मा की शादी की भी बातों जोर पकड़ रही हैं। लगता है कि जल्द ही हमारी इंडस्ट्री के बड़े कॉमेडियन शादी शुदा हो जाएंगे। कपिल शर्मा और भारती दोनों ही को अपने लिए परफेक्ट जोड़ी मिल गयी है। अब देखना ये है कि शादी के बाद भी इनकी कॉमेडी में इतना ही मजा रहेगा या नहीं। फिल्हाल तो सभी फैंस की दुआ है कि कपिल और भारीत अपनी अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ें और प्रोफेशनल के साथ साथ इनकी पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X