'भारत' के सुपरहिट होते ही कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' की वापसी, बड़ी खबर !
Recommended Video
सलमान खान की 'भारत' ईद पर रिलीज हो गई। फिलहाल फिल्म तेजी से कमाई कर रही है। सलमान खान की फिल्म ईद में अपनी झोली में करोड़ों की ईदी बटोर लेने में हमेशा से कामयाब रही है। सलमान के साथ इस फिल्म में सुनील ग्रोवर की भी चर्चा हो रही है।
सुनील ग्रोवर के साथ सलमान की पक्की दोस्ती पर्दे पर देखते ही बनती है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि 'भारत' की सफलता सुनील ग्रोवर के करियर के लिए एक नई उड़ान जरूर लेकर आएगी। इसके बावजूद सुनील आने वाले समय में फिल्मों से अधिक टीवी की चाह रख रहे हैं।
'भारत' के प्रमोशन के दौरान ऐसी चर्चा रही कि सलमान के साथ सुनील भी द कपिल शर्मा शो पर प्रमोशन के लिए आयेंगे। हालांकि सुनील ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। इसके बावजूद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर सुनील को भारत के लिए शुभकामनाएं दी। सुनील ने इस पर थैक्यू भाई जी प्रतिक्रिया दी। ऐसे में एक बार फिर से फैंस सुनील और कपिल को साथ देखने की ख्वाहिश रख रहे हैं।

हाल ही में एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान जब सुनील से ये पूछा गया कि क्या वह कपिल के साथ काम करेंगे। इस पर उनका जवाब ये था कि भगवान जाने। मैं टेलीविजन पर आना चाहता हूं। क्योंकि मुझे टीवी बहुत पसंद है। अगर ऐसा कुछ है जो मुझे लगता है कि करना चाहिए।
जो दर्शकों को भी पसंद हो। उनके लिए एंटरटेनमेंट लाने का मौका है तो मैं ये कदम जरूर उठाउंगा। फिलहाल सुनील के इसी बयान से इस बात को तय समझा जा रहा है कि वह भविष्य में कपिल शो का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसी खबर है कि मेकर्स इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। आखिर क्या यहां पढ़िए...


Click it and Unblock the Notifications