भजन सम्राट अनूप जलोटा का फूटा BIGG BOSS पर गुस्सा, कहा- जसलीन मथारू संग मेरा रिश्ता...

Bhajan samrat Anup jalota

मशहूर सिंगर अनूप जलोटा अपनी भजन गायकी को लेकर खास चर्चाओं में रहते हैं। उन्हें भजन सम्राट भी कहा जाता है। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई हिट भक्ति गीत गए हैं जिसमें 'ऐसी लागी लगन' 'गणेश चालीसा', 'गणेश वंदना', 'देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ', 'मैं नहीं माखन खायो' जैसे तमाम गाने अनूप जलोटा द्वारा गाए गए हैं।

इन गानों की वजह से समाज में उनकी अलग ही पहचान थी, लेकिन जब से बिग बॉस के शो में वह अपनी स्टूडेंट के साथ नजर आए उनको लेकर लोगों की मानसिकता ही बदल गई क्योंकि इस शो में वह अकेले नहीं अपनी स्टूडेंट जसलीन मथारू को लेकर लेकर आए थे। शो में जसलीन ने खुलासा किया था कि वह और अनूप लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। यह सब सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए।

लेकिन वहीं अब गायक ने खुलासा किया है कि जो भी दिखाया गया है उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। उनका और जसलीन का रोमांस स्क्रिप्टेड था। अनूप जलोटा ने द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि- जसलीन उनके पास सिर्फ 5 या 6 बार ही गाना सीखने आई थीं एक बार उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें बिग बॉस से ऑफर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही बढ़िया मौका है। उस समय वह ग्रुप में डांस करती थीं और गाना गाती थीं।

जसलीन ने उन्हें भी अपने साथ चलने को कहा क्योंकि शो को यूनिक कपल चाहिए था। मैंने साफ मना कर दिया, लेकिन जब जसलीन के पिता आए और उन्होंने मुझे मनाया तब मैंने इस बारे में विचार किया और शो के लिए हां की, लेकिन मैंने कहा था कि मैं सिर्फ स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते से ही जाऊंगा। तब दोनों ने हामी भरी, लेकिन जैसे ही हम बिग बॉस के सेट पर पहुंचे तब सलमान खान के सामने जसलीन ने कहा कि हम तीन साल से डेट कर रहे हैं। ये सब सुनकर मुझे हैरानी हुई। ऐसा कुछ भी तय नहीं हुआ था। हम एक दूसरे को अच्छे से जानते भी नहीं थे।

जसलीन को ऐसा करने के लिए मेकर्स ने ही कहा होगा। क्योंकि यह हिस्सा मुझे पता ही नहीं था। मैं समझ चुका था कि कुछ तो खेल चल रहा है और उससे शो को फायदा होगा। जब मैं बाहर आया तब मैंने देखा कि हां इससे शो को काफी फायदा हुआ था। अनूप जलोटा ने आगे कहा कि शो के बाद मैंने कभी भी जसलीन से कोई रिश्ता या किसी भी तरह की कोई बात नहीं की। हमारे बीच किसी भी तरह का कोई कॉन्टेक्ट नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: anup jalota jasleen matharu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X