..................... Bhagyashree shared a video where she was making tamamtar sabzi but her husband made her blush - Hindi Filmibeat

Bhagyashree कैमरे के सामन बना रही थीं सब्जी, वीडियो के बीच में पति ने की ऐसी हरकत टमाटर सी लाल हुई एक्ट्रेस

Bhagyashree shared a video

Bhagyashree Video: बॉलीवुड जगत में कभी अपने नाम का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस 'भाग्यश्री' ने काफी समय तक फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन कई सालों बाद वो वापस आईं और उन्होंने धमाकेदार पर्दे पर वापसी की। इन दिनों एक्ट्रेस के पास कोई बड़े प्रोजेक्ट तो नहीं है लेकिन वो सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं और आए दिन वो अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक सब्जी बनाना सिखा रही है लेकिन तभी उनके पति आ जाते हैं और उन्हें छेड़ने लग जाते हैं।

वीडियो के बीच में पति की एंट्री
भाग्यश्री ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने फैंस को टमाटर की सब्जी बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो कहती नजर आ रही हैं कि विटामिन सी की 70 प्रतिशत की कमी टमाटर पूरी कर देता है। लेकिन तभी उनके पति आ जाते हैं और वो उन्हें छेड़ने लग जाते हैं। यह देखकर भाग्यश्री उन्हें कैमरे से दूर कर देती हैं और फिर टमाटर की सब्जी बनाती हैं। इस पूरे वीडियो में भाग्यश्री जिस अंदाज में लोगों के सामने आई हैं, उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। भाग्यश्री भले ही इस वीडियो में काफी सादे अंदाज में नजर आ रही हैं, लेकिन वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

भाग्यश्री का करियर
राजघराने परिवार से ताल्लुक रखने वाली भाग्यश्री ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म 'मैने प्यार किया' से शुरू किया था। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन फिल्मों में आने के जल्द बाद एक्ट्रेस ने पति हिमालय दसानी से शादी कर ली और शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन 2014 में उन्होंने टीवी शो 'लौट आओ त्रिशा' से छोट पर्दे पर कदम रखा लेकिन जल्द ही उनकी तबीयत खराब होने लगी और उन्होंने ब्रेक ले लिया। इसके बाद वो सीधा कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' में नजर आईं। इसके बाद वो फिल्म 'राधेश्याम' में प्रभास की मां के रोल में भी नजर आई थीं। यही नहीं वो पिछले साल 'स्मार्ट जोड़ी' नाम के रिएलिटी शो में पति संग नजर आई थीं।

Read more about: bhagyashree
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X