मशहूर अभिनेता का हुआ कार एक्सीडेंट, सामने आई घटना की फोटो तो फैंस हुए परेशान

Akash Choudhary accident: टीवी सीरियल 'भाग्यलक्ष्मी' फेम एक्टर आकाश चौधरी का भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया है, खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जारिए से फैंस को इस घटना की जानकारी देते हुए फोटोज शेयर की है। फैंस अभिनेता के लिए काफी परेशान हो रहे हैं, सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, आकाश चौधरी शनिवार को अपनी कार से लोनावला जा रहे थे तभी अचानक ट्रक ने एक्टर की कार को टक्कर मार दी। राहत भरी खबर ये है कि एक्टर को इस कार एक्सीडेंट में चोट नहीं आई क्योंकि एक्टर ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी
लेकिन इस एक्सीडेंट ने आकाश दिमाग पर गहरा असर पड़ा है और वो इस खतरनाक एक्सीडेंट के ट्रामा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भाग्यलक्ष्मी' फेम एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान हाल ही में एक्सीडेंट के बारे में बताया।
आकाश ने कहा- 'जब ट्रक ने टक्कर मारी तो मुझे उसका एहसास नहीं हुआ, हमें चोट तो नहीं आई लेकिन इस एक्सीडेंट ने अंदर तक हिला डाला, मेरी नींद तक उड़ गई है। उस वक्त मैं छुट्टी पर था लेकिन रात में बिल्कुल भी सो नहीं पाया, रातभर उस एक्सीडेंट के बारे में ही सोचता रहा कि क्या हो सकता था।'
आकाश चौधरी ने एक्सीडेंट के बाद ट्रक डाइवर को उनकी लापरवाही के बारे में बताया, जब से वैभव उपाध्याय और देवराज पटेल को एक्सीडेंट में खोया तब से मैं सड़क पर ड्राइविंग को लेकर काफी ज्यादा घबराया हुआ हूं। इस मामले में पुलिस काफी सजग थी, वो आए और उन्होंने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मैंने शिकायत वापस ले ली है।
गौरतलब है कि इस तरह से कई सारे मनोरंजन जगत के सितारों के साथ कार या बाईक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कई बार स्टार की जान भी चली गई है। इसीलिए हमेशा ही कार और बाईक पर ट्रेवल करने के लिए पुलिस नियम कानून बनाती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications