शादी के 11 साल बाद इस एक्टर के घर गूंजी किलकारी, हुआ नन्ही परी का जन्म, देखें वीडियो

Bhagyalakshmi Ankit Bhatia

BhagyaLakshmi Actor Ankit Bhatia Becomes Father: भाग्यलक्ष्मी सीरियल में नजर आने वाले एक्टर अंकित भाटिया के घर पर बच्चे की किलकारी गूंजी है। दरअसल आपको बता दें कि उनके घर पर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया और इस गुड न्यूज़ को अपने फैंस के साथ में साझा किया है।

अंकित ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि "घर में बेबी गर्ल हुई है और इससे ज्यादा सौभाग्य की बात तो हो ही नहीं सकती है।" अभिनेता ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ में बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि "मेरी और Tshoden Yolmo की शादी को 11 साल हो चुके हैं। लेकिन हमने फैमिली शुरू करने का कोई भी प्लान नहीं बनाया।"

एक्टर ने इस पर आगे कहा था कि "हम दोनों ही अपने करियर में काफी ज्यादा व्यस्त थे और कुछ साल पहले ही हमने अपने एक दोस्त से मिलकर प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर दिया था। जब यह प्रोडक्शन हाउस सही चलने लगा तो हमने परिवार आगे बढ़ाने के बारे में सोचा। अब मैं इस बात से खुश हूं कि हमारे घर पर बेटी का जन्म हुआ है।"

अगर हम अंकित भाटिया के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सीरियल भाग्यलक्ष्मी से इंडस्ट्री में कदम रखा। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने नेगेटिव किरदार निभा कर काफी ज्यादा लोकप्रियता भी हासिल की है। अभी के समय पर वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं और पिता बनने पर फैंस उन्हें खूब बधाई भी देते नजर आए।

More from Filmibeat

Read more about: bhagyalakshmi ankit bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X