..................... bhagyalakshmi actor Aakash Choudhary meet serious accident actor mercedes stuck in giant truck - Hindi Filmibeat

'भाग्यलक्ष्मी' एक्टर की मर्सिडीज में जा घुसा ट्रक, भयंकर हादसे के बाद जानिए कैसे ही अब एक्टर की हालत

Aakash Choudhary Accident

Aakash Choudhary Accident: मॉडल की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अभिनेता बने आकाश चौधरी हाल ही में नवी मुंबई में एक खतरनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उस समय अभिनेता अपने पालतू कुत्ते के साथ मुंबई के पास स्थित लोनावला हिल स्टेशन जा रहे थे। अभिनेता ने कहा कि वह इस घटना के बाद सदमे में हैं और उन्हें जीवन की अस्थायी प्रकृति और यहां कैसे कोई भी चीज फिक्स नहीं हैउसका मतलब समझ आया।

साल 2016 में मिस्टर इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनने वाले आकाश चौधरी ने प्रसिद्ध गेम शो 'स्प्लिट्सविला 10' में भाग लेकर घर-घर में प्रसिद्धि हासिल की थी। 'स्प्लिट्सविला 10' में धमाल मचाने वाले आकाश ने हाल ही में सड़क दुर्घटना का सामना किया। दरअसल, अभिनेता हाल ही में अपने पालतू कुत्ते के साथ छुट्टी मनाने के लिए लोनावला जा रहे थे। हालांकि, जब वे नवी मुंबई की सड़कों से गुजर रहे थे, एक ट्रक चालक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे आकाश की कार को काफी नुकसान हुआ।

इस खबर के आते ही आकाश के फैंस बुरी तरह से परेशान हो गए हैं और सभी उनके सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि, खबर है कि आकाश और उनका कुत्ता, जो आगे बैठे थे इस घटना में सुरक्षित बच गए हैं। ऐसे में चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, लेकिन इस घटना ने अभिनेता को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। आकाश ने कहा कि इस घटना ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। इतना ही नहीं इस समय इंटरनेट पर उनकी कार की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार को ट्रक पीछे से टक्कर मार रहा है, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्सीडेंट होने के बाद आकाश ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया था और उससे माफी मांगने के लिए कहा। जब ट्रक ड्राइवर ने माफी मांग ली उसके बाद आकाश ने दूसरी कैब बुलाई और वहां से चले गए। अपनी आपबीती पर के बारे में विचार करते हुए, आकाश ने अपने बताया, 'दो प्रतिभाशाली कलाकारों, वैभवी उपाध्याय और देवराज पटेल की अचानक मृत्यु के बाद, सुरक्षा के लिए हमारी चिंताएं बढ़ गई हैं। अपने हालिया अनुभव के बाद, मैंने खुद को डर और कृतज्ञता के बीच फंसा हुआ पाया।'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश बोले, 'हालांकि, हम सकुशल बच आए, लेकिन इस घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया। मैं बेचैन रहता हूं और मेरी नींद भी हराम हो गई है। सड़क भारी ट्रकों से भरी हुई थी, और इस मौसम में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। हमें सुरक्षित रखने के लिए मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूं। एक सतर्क ड्राइवर के रूप में, मैं साथी यात्रियों से सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करता हूं, क्योंकि जीवन इस दुनिया में किसी भी अन्य चीज से अधिक महत्व रखता है।'
मॉडल की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अभिनेता बने आकाश चौधरी हाल ही में नवी मुंबई में एक खतरनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उस समय अभिनेता अपने पालतू कुत्ते के साथ मुंबई के पास स्थित लोनावला हिल स्टेशन जा रहे थे। अभिनेता ने कहा कि वह इस घटना के बाद सदमे में हैं और उन्हें जीवन की अस्थायी प्रकृति और यहां कैसे कोई भी चीज फिक्स नहीं हैउसका मतलब समझ आया।

साल 2016 में मिस्टर इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनने वाले आकाश चौधरी ने प्रसिद्ध गेम शो 'स्प्लिट्सविला 10' में भाग लेकर घर-घर में प्रसिद्धि हासिल की थी। 'स्प्लिट्सविला 10' में धमाल मचाने वाले आकाश ने हाल ही में सड़क दुर्घटना का सामना किया। दरअसल, अभिनेता हाल ही में अपने पालतू कुत्ते के साथ छुट्टी मनाने के लिए लोनावला जा रहे थे। हालांकि, जब वे नवी मुंबई की सड़कों से गुजर रहे थे, एक ट्रक चालक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे आकाश की कार को काफी नुकसान हुआ।

इस खबर के आते ही आकाश के फैंस बुरी तरह से परेशान हो गए हैं और सभी उनके सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि, खबर है कि आकाश और उनका कुत्ता, जो आगे बैठे थे इस घटना में सुरक्षित बच गए हैं। ऐसे में चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, लेकिन इस घटना ने अभिनेता को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। आकाश ने कहा कि इस घटना ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। इतना ही नहीं इस समय इंटरनेट पर उनकी कार की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार को ट्रक पीछे से टक्कर मार रहा है, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्सीडेंट होने के बाद आकाश ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया था और उससे माफी मांगने के लिए कहा। जब ट्रक ड्राइवर ने माफी मांग ली उसके बाद आकाश ने दूसरी कैब बुलाई और वहां से चले गए। अपनी आपबीती पर के बारे में विचार करते हुए, आकाश ने अपने बताया, 'दो प्रतिभाशाली कलाकारों, वैभवी उपाध्याय और देवराज पटेल की अचानक मृत्यु के बाद, सुरक्षा के लिए हमारी चिंताएं बढ़ गई हैं। अपने हालिया अनुभव के बाद, मैंने खुद को डर और कृतज्ञता के बीच फंसा हुआ पाया।'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश बोले, 'हालांकि, हम सकुशल बच आए, लेकिन इस घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया। मैं बेचैन रहता हूं और मेरी नींद भी हराम हो गई है। सड़क भारी ट्रकों से भरी हुई थी, और इस मौसम में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। हमें सुरक्षित रखने के लिए मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूं। एक सतर्क ड्राइवर के रूप में, मैं साथी यात्रियों से सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करता हूं, क्योंकि जीवन इस दुनिया में किसी भी अन्य चीज से अधिक महत्व रखता है।'

Read more about: aakash choudhary television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X