कोरोना खौफ में 'भाभीजी घर पर हैं' शूटिंग- 100 दिन बाद फेस शील्ड में दिखीं अंगूरी भाभी- विभूति Pics
राज्य सरकार की अनुमति के बाद टीवी की दुनिया में फिर से शूटिंग का माहौल शुरू हो गया है। जी हां, बीते दिनों हमने आपको बताया कि कई टीवी शो की शूटिंग शुरू हो गई है। नागिन, कसौटी जिंदगी की 2, ये रिश्ता क्या कहलाता के स्टार्स और मेकर्स ने कोरोना सावधानी लेते हुए कम लोगों के साथ अपने शोज की शूटिंग शुरू कर दी है।
इस बीच आपको बता दें कि टीवी की एक और लोकप्रिय शो भाभीजी घर हैं कि भी शूटिंग पूरे 100 दिन बाद शुरू हुई है। इसकी कुछ खास तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां पर एक तरफ सभी कलाकार दोबारा से शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित नजर आए।

वहीं दूसरी तरफ मास्क और फेस शील्ड के साथ क्रू मेबर्स शूटिंग के लिए पहुंचे। इतना ही नहीं सेट पर नियम अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का भी काफी ध्यान रखा गया। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। चलिए आपको दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











