20 की उम्र में शादी कर इंडस्ट्री में रखा कदम, कभी 300 रुपए के लिए काम करती थीं टीवी की 'अंगूरी भाभी'

Shubhangi Atre First Salary: भाभी जी घर पर है सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। शुभांगी अत्रे ने टीवी इंडस्ट्री पर एक अच्छा खासा नाम बना लिया है और अपने मेहनत के बलबूते पर एक खास लोगों के बीच में पहचान बनाई है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज के समय में खबरों के अनुसार शुभांगी अत्रे एक एपिसोड के लिए 40 से 50 हजार की फीस लेती है। अभी के वक्त में वह 15 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। साथ ही एक्टिंग के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली सैलरी कितनी थी।
आपको बता दें कि शुभांगी अत्री की पहली सैलरी सिर्फ और सिर्फ ₹300 की थी। जब वह 12वीं की पढ़ाई कर रही थी तो उन्होंने तभी से काम करना शुरू कर दिया था। उनकी शादी भी बहुत कम उम्र में हो गई थी। जब उनकी शादी हुई थी तो उनकी उम्र सिर्फ 19 साल की थी और अब उनकी 19 साल की एक बेटी भी है।
बताते चलें कि यह शुभांगी अत्रे का ससुराल मध्य प्रदेश में था और वह शादी के बाद अपने पति के साथ में पुणे रहने लग गई थी। बाद में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और तब उनकी बेटी सिर्फ 11 महीने की थी। अपनी छोटी सी बच्ची को पति के पास छोड़कर अपने करियर को बनाने के लिए निकल पड़ी। लेकिन बाद में उनके पति और बेटी भी मुंबई जाकर शिफ्ट हो गए।
लेकिन अब आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे ने पति पियूष पुरी से 19 साल के बाद में तलाक ले लिया है। अभिनेत्री के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने भाभी जी घर पर है कि अलावा कस्तूरी, चिड़ियाघर, अधूरी कहानी हमारी, कुमकुम प्यारा सा बंधन, करम अपना अपना और गुलमोहर ग्रैंड जैसे कई सारे शोज में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











