Bhabiji Ghar Par Hai की तीसरी गोरी मेम भी छोड़ सकती है शो, वजह जानकर खुश हो गए फैंस

Bhabiji Ghar Par Hai Vidisha Shrivastava: 'भाबीजी घर पर है'में अनीता भाभी यानी गोरी मेम का रोल अदा करने वाली विदिशा श्रीवास्तव से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।

Bhabi Ji Ghar Par Hai fame Vidisha Srivastava pregnant

Recommended Video

Bhabhi ji ghar par hai fame Vidisha Srivastava जल्द ही बनने वाली हैं मां, शो को कहेंगी अलविदा!

Bhabiji Ghar Par Hai Vidisha Shrivastava: मशहूर कॉमेडी टीवी शो 'भाबीजी घर पर है' लोगों का काफी पसंदीदा शो है। इस शो ने सालों से लोगों का मनोरंजन किया है। इस शो के लीड एकटर्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। मनमोहन तिवारी के रोल में अब भी रोहिताश गौर हैं और विभूति नारायण के रोल में अब भी आसिफ शेख हैं। लेकिन इनकी लीड एक्ट्रेस में कई बदलाव हो चुके हैं। अंगूरी भाभी के रोल में एक बदलाव हो चुका है जबकि अनीता भाभी के रोल में दो एक्ट्रेस आ चुकी हैं और अब लगता है तीसरी बार भी अनीता भाभी के रोल के लिए एक्ट्रेस बदल सकती है।

विदिशा हैं गर्भवती
टीवी एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव 'भाबीजी घर पर है'में अनीता भाभी यानी गोरी मेम का रोल अदा करती हैं। बीते साल ही 'भाभी जी घर पर हैं' में विदिशाकी एंट्री हुई थी। उन्होंने शो में नेहा पेंडसे को रिप्लेस किया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि विदिशा भी यह शो छोड़कर जा सकती हैं। दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि 'भाभी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव मम्मी बनने वाली हैं। वह डिलीवरी के बाद तीन महीने का ब्रेक भी लेंगी। करीबी सूत्र ने कहा, "विदिशा श्रीवास्तव गर्भवती हैं और उनकी प्रेग्नेंसी को 6 महीने पूरे हो चुके हैं। आपको बता दें, 'भाबीजी घर पर है' की पहली अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने भी प्रेग्नेंसी के बाद शो छोड़ दिया था और अब विदिशा भी प्रेग्नेंट हैं, एक तरफ फैंस विदिशा की प्रेग्नेंसी से खुश हैं तो दूसरी तरफ उन्हें इस बात का दुख भी हो रहा है कि विदिशा शायद शो छोड़ भी सकती हैं।

सात साल पहले की थी शादी
विदिशा श्रीवास्तव की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद लोगों को लग रहा है कि विदिशा का रिप्लेसमेंट ढू्ंढ़ा जाएगा लेकिन सूत्रों की मानें तो "प्रोडक्शन हाउस उनकी रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ रहा है। क्योंकि माना जा रहा है कि वह अपने ब्रेक के बाद वापस लौटेंगी।" विदिशा श्रीवास्तव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 7 साल पहले सयाक पॉल संग शादी रचाई थी। उनके पति सयाक पॉल का इंडस्ट्री से कोई खास लेना देना नहीं है। खबरों के मुताबिक वह जून महीने में मां बनने वाली हैं। विदिशा श्रीवास्तव एक्ट्रेस के साथ-साथ चर्चित मॉडल भी हैं। एक्ट्रेस को 'कहत हनुमान जय श्री राम' में देवी पार्वती के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल हुई।

More from Filmibeat

Read more about: bhabiji ghar par hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X