..................... Bhabiji Ghar Par Hai Fame Actor Rohitash Gour aka Manmohan Tiwari failed in 11th class - Hindi Filmibeat

Bhabiji Ghar Par Hai: 11वीं क्लास में जानबूझकर फेल हो गया था ये एक्टर, पिता से यूं कर ली थी बगावत

rohitash gaur

Bhabiji Ghar Par Hai Fame Manmohan Tiwari: 'भाभीजी घर पर हैं' एक मशहूर कॉमेडी शो है। इस शो के कैरेक्टर्स को लोग खुद से जोड़कर देखते हैं। फिर वो चाहे मनमोहन तिवारी हों या फिर विभूति नारायण मिश्रा। इस शो में ये दोनों कलाकार शुरुआत से ही बने हुए हैं और अब भी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में में मनमोहन तिवारी का रोल निभाने वाले रोहिताश गौर के बारे में आज हम आपको ऐसी बात बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

पहले शो को किया मना

टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' ने समय के साथ लोगों के दिलों में अपनी खूब जगह बनाई है, इस शो के सभी सितारे बड़ी शिद्दत से अपना काम करते हैं औऱ यही वजह है कि यह शो आज के समय में इतना सफल भी है। लेकिन इस शो में काम करने वाला एक एक्टर ऐसा भी था, जो यह शो नहीं करना चाहता था और उस एक्टर का नाम है रोहिताश गौड़। जी हां, उन्होंने पहले इस शो को करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन बाद में पत्नी के कहने पर वो मान गए और अच्छा भी हुआ कि वो मान गए क्योंकि इस शो ने उनको एक खास पहचान जो दिलाई है।

इसलिए हुए थे फेल

एक्टिंग में अव्वल रोहिताश का पढ़ाई में कम ही मन लगता था। यही नहीं, 11वीं क्लास में तो वो जान-बूझकर फेल भी हो गए थे। जी हां, 11वीं क्लास में रोहिताश गौड़ के पिता ने उन्हें जिद में आकर साइंस दिलवा दी जबकि उन्हें साइंस सब्जेक्ट पसंद नहीं था। उनका मन एक्टिंग में लगता था, बस फिर क्या हुआ रोहिताश 11वीं में फेल हो गए और फिर उन्होंने आर्ट्स से दोबारा 11वीं की।

रोहिताश गौड़ अब एक्टिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' ने उन्हें मनोरंजन जगत में एक अलग जगह दिलाई है। वो इस शो से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। उन्हें लोगों ने भी अपना खूब प्यार दिया है। खबरों की मानें तो रोहिताश गौड़ को प्रति एपिसोड के लिए लगभग 60000 का भुगतान किया जाता है।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X