कोरोना का खौफ: 'भाबीजी घर पर है' कि अंगूरी भाभी- शुभांगी अत्रे भी हुईं कोरोना पॅाजिटिव

By Filmibeat Desk

कोरोना वायरस की लहर तेजी से फैल रही है। इसका असर आम इंसान के साथ कलाकारों पर भी हो रहा है। टीवी शो की शूटिंग जारी है और सारी सावधानी लेने के बाद भी कोरोना वायरस कई स्टार्स को अपनी गिरफ्त में कर रहा है। अनुपमां टीवी शो की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब भाबीजी घर पर है कि लीड एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभांगी अत्रे ने खुद सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। शुभांगी अत्रे के कोरोना वायरस की खबर सामने आने के बाद भाबीजी घर पर है का पूरा सेट सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही मेकर्स ने फैसला लिया है कि शो के सेट पर संपर्क में आए हुए लोगों को कोरोना टेस्ट भी करवाया जा रहा है।

shubhangi atre

ताकि ये पता चल सके कि कहीं कोई और तो कोरोना वायरस का शिकार नहीं हुआ है, वहीं शुभांगी अत्रे की हेल्थ रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आयी है कि उन्हें कोरोना के माइल्ड लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था। स्पॅाटबॅाय की रिपोर्ट अनुसार टेस्ट के बाद शुभांगी अत्रे का टेस्ट रिजल्ट पॅाजिटिव आया है।

शुभांगी ने खुद को कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद को घर पर आइसोलेशन में डाल दिया है। शुभांगी घर पर ही रहकर कोरोना की सभी सावधानी ले रही हैं। आपको बता दें कि अब तक कोविड-19 के शिकार होने पर जिन कलाकारों का सामना आया है उसमें अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट दो दिन में ही सामने आयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X