भाबी जी घर पर हैं फैंस के लिए बुरी खबर,अंगूरी भाबी का किडनैप Shock
भाबी जी घर पर हैं के फैंस के लिए बुरी खबर है। जी हा,अंगूरी भाबी यानी कि शुभांगी अत्रे का अपहरण होने वाला है। यह अपहरण शो में एक नए ट्विस्ट को लेकर आने वाला है।
लेकिन इस ट्विस्ट के साथ अक्षय कुमार का नाम जुड़ गया है। आने वाले एपिसोड में एक अजीब सा प्राणा जो कि आधा इंसान और आधा जानवर है उसकी शो में एंट्री होगी। यह अजीब सा दिखने वाला किरदार अंगूरी भाभी को किडनैप कर लेगा।

ऐसे में अंगूरी भाभी को बचाने के लिए शो में होगी खिलाड़ी कुमार मतलब अक्षय कुमार की एंट्री होगी। इस शो में अक्षय अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
अक्षय इन दिनों मौनी रॅाय के साथ अपनी फिल्म गोल्ड का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। बहरहाल,यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अक्षय कुमार अंगूरी भाभी को इस जानवर से बचा पायेंगे। उनका आना शो की टीआरपी को कितना बढ़ाएगा यह देखना भी दिलचस्प होगा।
बहरहाल,यहां देखिए टीवी के टॅाप कमाऊ स्टार


Click it and Unblock the Notifications
