21 घंटे में लेबर पेन में रहीं 'भाबीजी', शेयर किया डिलीवरी एक्सपीरियंस, बोलीं- याद है, एहसास नहीं...

Vidisha Srivastav Delivery Experience: टीवी का पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर है' में गोरी मैम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश के साथ-साथ काम पर भी फोकस करने को लेकर बात की है।
'भाबी जी घर पर है' की एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं शादीशुदा हूं और एक बच्चे की मां भी हूं। मैं उसको सेट पर लेकर आता हूं और महीने में 20 से 25 दिन काम भी कर रही हूं। शादीशुदा होना या फिर मन बना कभी भी मेरे लिए करियर में बाधा साबित नहीं हुआ और ना ही मुझे इसने आगे बढ़ने से रोका।"
विदिशा श्रीवास्तव आगे कहती है कि "दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया। दीपिका से लेकर अनुष्का और आलिया भट्ट तक हर एक एक्ट्रेस आगे बढ़ रही है। सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि टीवी जगत में भी हर कोई शादी कर रहा है और इसका दिखावा कर रहा है। लेकिन इन सब चीजों में छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है।"
गोरी मैम ने आगे कहा कि "जब मैं अपनी बिकिनी तस्वीरों को शेयर कर सकती हूं और अपनी कमर को दिखा सकती हूं तो मैं अपना बेबी बंप शेयर क्यों नहीं कर सकती हूं? दर्शकों द्वारा बदलाव को स्वीकार किया जा रहा है और मैंने अपनी प्रेगनेंसी के वक्त एक फोटोशूट कराया। जिसमे मैंने बेबी बंप को फ्लॉन्ट भी किया था।"
विदिशा श्रीवास्तव आगे कहती है कि "यह सही बात है कि यह मेरा शरीर है और उसमें एक बच्चा है। लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं एक बच्चा पैदा कर रही थी और मैंने इसका कोई भी दिखावा नहीं किया। मेरा मानना है कि लोग मेरी बिकिनी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं तो वह मेरी बेबी बंप की तस्वीरों को भी पसंद करेंगे।"
विदिशा श्रीवास्तव ने अपनी प्रेगनेंसी में आई हुई समस्याओं का भी जिक्र किया और कहा कि "यह सब मैं किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती। यह भले ही मेरे लिए दर्दनाक नहीं था लेकिन मेरे शरीर में काफी हार्मोनल बदलाव और मूड में बदलाव की वजह से मैं अपने कमरे में अकेले बैठी रहती थी। मैं इस दौरान काम भी कर रही थी।"
विदिशा श्रीवास्तव ने अपना डिलीवरी एक्सपीरियंस शेयर किया और कहा कि "मेरी डिलीवरी बहुत दर्दनाक हुई। मैं 21 घंटे तक लेबर पेन में रही और यह नॉर्मल डिलीवरी थी। मैं नॉर्मल डिलीवरी चाहती थी और डॉक्टर ने इसके लिए इंतजार किया। मैं बहुत दर्द में थी और इसकी वजह से मैं सुन्न पड़ गई थी। मुझे वह पल अभी भी याद है लेकिन इसका एहसास याद नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











