'भाबी जी घर पर हैं' की अम्मा जी की इन ग्लैमरस तस्वीरों को देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें, हो जाएंगे दीवाने

'भाबी जी घर पर हैं' शो के हर किरदार को काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है। अंगूरी भाभी से लेकर मनमोहन लाल तिवारी और गोरी मेम तक को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इसी में एक ऐसा किरदार है जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करता है। हम बात कर रहे हैं अम्मा जी की। जिनका किरदार सोमा राठौर निभा रही है।
सोमा राठौर शो में तिवारी जी की मां का किरदार निभाती हुई नजर आती है और गांव के परिवेश की वह एक सख्त महिला के तौर पर दिखाई गई है। शो में दिखाया जाता है की अम्मा जी का किरदार अपनी बहू को बहुत ही प्यार करता है और बेटे पर अपनी सारी भड़ास निकाल देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अम्मा जी रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस रह चुकी है।
जी हां, हम सही कह रहे हैं। टीवी के छोटे पर्दे पर गोल मटोल से दिखने वाली अम्मा जी एक वक्त पर अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती थी। सोमा राठौर बहुत ही फिट हुआ करती थी और मॉडलिंग भी करती थी। जिसकी एक झलक 2021 में उन्होंने खुद दुनिया को भी दिखाई थी। आप भी उनकी पुरानी तस्वीर देख खुद की आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
सोमा राठौर की इन तस्वीरों को देखने के बाद में लोग भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि वह इतनी फिट भी हुआ करती थी। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सोमा राठौर कितनी ज्यादा यंग और फिट नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और स्पेगेटी टॉप पहने हुए जमकर पोज भी दिए हैं।
इन तस्वीरों को देखने के बाद में यह तो साफ हो जाता है कि 'भाबी जी घर पर हैं' की अम्मा जी उर्फ़ सोमा राठौर काफी स्टाइलिश हुआ करती थी। हालांकि उन्होंने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सीरियल 'लापतागंज' में मिर्चा का किरदार निभाते हुए भी देखा गया था। उनकी यह तस्वीर तब की है जब वह सिर्फ 20 साल की थी।
तब सोमा राठौर का वजन सिर्फ 52 किलो था। वह एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही थी और इसीलिए उन्होंने इस फोटोशूट को करवाया। इसी के अलावा उन्हें 'जीजा जी छत पर है' सीरियल में करुणा बंसल के किरदार में भी देखा गया था। ऐसे ही अपने अभिनय से वह घर-घर में एक खास पहचान बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











