कभी शो से काटा गया रोल, तो कभी मेकर्स पर टॉर्चर करने के लगाए आरोप, इस हसीना ने रहा विवादों से गहरा नाता

Shilpa Shinde Controversies: 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाले शिल्पा शिंदे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि वह विवादों के चलते काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही। आज हम आपको अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे से जुड़े हुए विवादों के बारे में बताने वाले हैं।
जब शिल्पा शिंदे ने पॉपुलर सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' को छोड़ा था तो वह काफी विवादों में आई थी। एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़ने के बाद मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें सेट पर मेंटली टॉर्चर किया जाता है और पूरी सैलरी भी नहीं दी जाती। एक्ट्रेस ने झलक दिखला जा में शो छोड़ने को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया था।
दरअसल शिल्पा शिंदे ने इस शो को छोड़ने के बाद अपने परिवार से भी सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए थे। इसके पीछे की वजह को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि 'भाबी जी घर पर हैं' शो छोड़ने के बाद उनके परिवार वाले उनको दोषी मान रहे थे और उनको ताने सुनाते थे। जिसके चलते एक्ट्रेस ने अपने परिवारवालों से सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए।
इसी के अलावा शिल्पा शिंदे ने अपने डेब्यू शो 'गैंग्स ऑफ़ फिल्मीस्तान' के मेकर्स पर भी गंभीर आरोप लगाए थे कि वह बहुत ज्यादा काम करते हैं और आर्टिस्ट्स के साथ गाली-गलौज करते हैं। हालांकि बाद में शिल्पा साल 2009 में रोमन राज के साथ शादी टूटने को लेकर चर्चा में आई थी। इसकी वजह पर एक्ट्रेस ने कहा था कि वह दोनों एक दूसरे से काफी अलग है।
इसी के अलावा कुछ वक्त पहले शिल्पा शिंदे को 'मैडम सर' सीरियल में नैना माथुर का एक बड़ा रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उनका बिना बताए उनके रूल को काट दिया गया और इसी के चलते अभिनेत्री ने इस शो को छोड़ दिया। हालांकि इस समय वह खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर चर्चा में है और खबरों के अनुसार शो में उन्हें देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











