..................... Bhabi Ji Ghar Par Hain Actress Shilpa Shinde And Romit Raj Called Off Their Marraige After 6 Months Of Dating - Hindi Filmibeat

दरवाजे से लौटी थी इस एक्ट्रेस के बारात, 48 साल की उम्र में भी बैठी है कुआंरी, 3 साल छोटे BF इसलिए टूटी शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में रोहित का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोमित राज आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी उम्र 45 साल की है और आपको बता दें कि 2012 में उन्होंने टीना कक्कड़ के साथ में शादी कर ली। अभी के वक्त में उनकी एक बेटी है।

Shilpa Shinde

लेकिन अगर हम रोमित राज के अतीत की बात करें तो एक वक्त था जब भाभी जी घर पर है शो की अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे के साथ में उनकी सगाई भी हो गई थी और शादी होने वाली थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिल्पा और रोमित टीवी शो मायका में एक दूसरे के पार्टनर बने थे। इसी दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे और दोनों ने परिवार और रिलेटिव्स की मौजूदगी में 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का भी फैसला लिया था। दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे और बाद में हालात ऐसे हो गए थे कि इस शादी को कैंसिल करना पड़ा।

कार्ड छपने के बाद टूटी शादी

शिल्पा शिंदे ने शादी के टूटने के पीछे की वजह 7 साल बाद यानी कि साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। अभिनेत्री की माने तो करवा चौथ के दो दिन पहले उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि रोमित राज एक एडजस्टिंग हस्बैंड नहीं बन सकते। उन्होंने रोमित को अपनी समस्या बताई और फिर एक्टर ने भी शिल्पा की प्रॉब्लम समझे बगैर उनके परिवार की बेइज्जती कर दी। इसीलिए शिल्पा ने यह तय कर लिया था कि वह शादी नहीं करेंगी।

हो चुका था वेडिंग ड्रेस रिहर्सल

जब शिल्पा शिंदे और रोमित राज की शादी तय हो गई थी तो उन्होंने रंजन शाही के शो 'मात पिता के चरणों में स्वर्ग' सीरियल में कैमियो में भी काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा खास बात यह थी कि उनके लिए यह कैमियो वेडिंग ड्रेस रिहर्सल की तरीके से था। जिसमें वह दूल्हा दुल्हन बने हुए थे और उनके फ्रेंड्स उन्हें मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे थे।

Read more about: shilpa shinde romit raj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X